पौड़ी : जिला कारागार पौड़ी में विचाराधीन बन्दी सन्तन सिंह पुत्र केशर सिंह निवासी लोहतल पट्टी बदलपुर तल्ला-1 जिला पौड़ी गढ़वाल अ.सं.-01/2005 एस.टी. नं.-48/2005 धारा-302/34 भा.द.सं. थाना/पट्टी बदलपुर तल्ला-1 के अन्तर्गत न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पौड़ी गढ़वाल द्वारा आजीवन कारावास से दण्डित किये जाने पर 23 जून, 2018 से से सजा भुगत रहा था।
जिसे 12 जनवरी, 2020 को प्रातः समय लगभग 09:30 बजे सीने में दर्द सांस लेने में परेशानी एवं बेचैनी होने पर कारागार बन्दी रक्षकों की सुरक्षा में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा गया तथा वहां से रेफर किये जाने पर उच्च संस्थान अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान ऋषिकेश भेजा गया, जहाँ उपचार के दौरान 13 जवरी, 2020 को उनकी मृत्यु हो गई। इस सन्दर्भ में जिला मजिस्ट्रेट गढ़वाल ने मजिस्ट्रीयल जांच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट बाहरस्यूं पौड़ी गढ़वाल को नामित किया गया है।
उप जिला मजिस्ट्रेट बाहरस्यूं पौड़ी गढ़वाल श्याम सिंह राणा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सर्व साधारण को सूचित किया है कि जो कोई भी व्यक्ति उक्त दुर्घटना के संबंध में जो कुछ भी जानकारी रखता हो, वह विज्ञप्ति के प्रकाशन के एक सप्ताह अन्दर किसी भी कार्य दिवस पर अधोहस्ताक्षरी के न्यायालय/कार्यालय में उपस्थित होकर अपना लिखित/मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।




Discussion about this post