थैलीसैण / कोटद्वार (वीरेन्द्र रावत)। हंस फांउडेशन द्वारा कोरोना महामारी में लगातार कोरोना योद्धाओं के लिए कोविड किटें उपलब्ध करवाई जा रही हैं । इसी क्रम में थाना थलीसैण में माता मंगला एंव भोले जी महाराज के आशीर्वाद से हंस फाउंडेशन द्वारा वैश्विक महामारी कोविड -19 से बचाव के लिये कोविड किटें उपलब्ध करायी गयी है।
इस मौके पर थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल द्वारा आदरणीय माता मंगला एंव भोले जी महाराज का थाना थलीसैण परिवार की ओर से सह्रदय धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। इस से पूर्व भी हंस फाउंडेशन द्वारा जनपद के अन्य थानों को भी कोविड -19 किटें उपलब्ध करायी है। वैश्विक महामारी कोविड -19 से लड़ने में हंस फाउंडेशन का पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का कार्य अतुलनीय एंव सराहनीय है। एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी ने भी हंस फाउंडेशन के कार्यो की सराहना की है।




Discussion about this post