कोटद्वार । राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं पंचकर्म केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्साधिकारी डाक्टर जयदीप बिष्ट ने पत्रकारों व पार्षदों को आयुष रक्षा किट बांटी । पत्रकारों को किट वितरित करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जयदीप बिष्ट ने कहा कि कोरोना महामारी से डरने के बजाय सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने मास्क का इस्तेमाल करने तथा नियमित समय के अंतराल में हाथों को धोने की जरूरत है। कोरोनाकाल में जनप्रतिनिधियों ने तत्परता से अपना फर्ज निभाया जो काबिले तारीफ है। इस मौके पर इस अवसर पर पार्षद मीनक्षी कोटनाला, धीरज सिंह नेगी, पत्रकार मनोज नोडियाल, कमल बिष्ट, अजय सिंह, राकेश पंत, रोहित पंवार एवं चिकित्सालय स्टॉफ मौजूद रहा ।




Discussion about this post