बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधान सभा क्षेत्र को दी 93 करोड़ 10 लाख 55 हजार की योजनाओं की सौगात

शेयर करें !
posted on : जनवरी 8, 2022 10:26 अपराह्न
पौडी। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को करोडों रूपये की विभिन्न योजनाओं की सौगात दी। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को अपने शविधानसभा क्षेत्र में पेयजल, लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग की 93 करोड़ 10 लाख 55 हजार की अनेक योजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने तीन विकासखंडों को 8095.78 लाख की धनराशि की चार बडी पेयजल योजनाओं के साथ-साथ 285.72 लाख की धनराशि की 11 सड़कों का वर्चुअल शिलान्यास करने के अलावा 8381.5 लाख की सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण कर अपने विधान सभा क्षेत्र को फिर से एक बडी़ सौगात दी है। 
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विकासखंड बीरोंखाल की 10 करोड़ 88 लाख 61 हजार की धनराशि से निर्मित होने वाली ललितपुर रसिया महादेव (जी.वो.वी.) पंपिंग पेयजल योजना, 2284.84 लाख की वेदीखाल (जीओवी) पंपिंग पेयजल योजना, विकासखंड जहरीखाल की 22 करोड़ 21 लाख 1 हजार की लागत की गुजरखंड ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना और विकासखंड एकेश्वर की 25 करोड़ 1 लाख 32 हजार की लागत से बनने वाली भूमिया डांडा किनगोडीधार पंपिंग पेयजल योजना के साथ साथ कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक सतपाल  महाराज ने विकासखंड पाबौ के अंतर्गत 9.10 लाख के किर्खू-पांग-पिनानी मोटर मार्ग से मरखोला तक अवशेष मोटर मार्ग के निर्माण कार्य, 21.78 लाख के विकासखंड एकेश्वर के अंतर्गत मरचूला, सराईखेत बैंजरों पोखडा सतपुली पौड़ी मोटर मार्ग के निर्माण कार्य, 55.68 लाख के डीब बैण्ड से किमोली मोटर मार्ग के स्कपर एवं दीवार निर्माण कार्य, विकासखंड बीरोंखाल के अंतर्गत 3.63 लाख के ग्राम भैसौडा को भैसौडा-बयेडा मिसिंग लिंक मोटर मार्ग जोड़ने हेतु मोटर मार्ग के विस्तारीकरण, 17.46 लाख के ग्राम भिड़कोट से भैसौडा-बयेडा मिसिंग लिंक मोटर मार्ग जोड़ने हेतु मोटर मार्ग के विस्तारीकरण, 13.97 लाख के ग्राम रगडीगाड तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य, 13.08 लाख के टोटाबांज सैन्धार मोटर मार्ग से गांव गेहुलाड तक मोटर मार्ग के नवीनीकरण का कार्य, 56.82 लाख के गैणी छीडा से नानस्यू टण्डोला पजियाणा ग्राम तक मोटर मार्ग के नव निर्माण का कार्य, विकास खंड 21 वर्ग के अंतर्गत 21.78 लाख के सतपुली-एकेश्वर मोटर मार्ग के बडा छामा तक नव निर्माण कार्य,  48.90 लाख के दुन्दराकोटी से ढ़गसोली गजेरासैण मोटर मार्ग पर सेतु नव निर्माण कार्य और 19.23 लाख की लागत से घेरुवा से श्यालनी देवलदेव महादेव पंख नव निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया। 
उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र मैं नाबार्ड योजना के अंतर्गत विकासखंड बीरोंखाल के अंतर्गत सिसई तथा कंडा तल्ला ग्राम में 176.76 लाख की लिफ्ट सिंचाई योजना, रतकोट-बांगर स्प्रिंकलर प्रणाली पर आधारित 110.58 लाख की लिफ्ट निर्माण योजना, ग्राम जिवई एवं सुखई में स्प्रिंकलर प्रणाली पर आधारित 296.82 लाख की लिफ्ट निर्माण योजना और ग्राम कुण्ड तोल्यूं में 103.16 लाख की लिफ्ट निर्माण योजना के साथ साथ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 241.73 लाख की लागत से निर्मित सिमार से ग्वाड़ तल्ला मोटर मार्ग का लोकार्पण भी किया। अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं की बड़ी सौगात देते हुए कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इन योजनाओं के माध्म से पूरे क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास होगा।  उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की सम्मानित जनता के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री के सहयोग के परिणाम स्वरूप निरंतर चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में सभी प्रकार के विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का प्रयास कर रहे हैंं। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • “गंगा मां” भजन से छाए कोटद्वार के अनूप अन्थवाल, देवभूमि की आस्था को दी नई आवाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
  • DM ने जनगणना की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, 20 मई तक मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.