रविवार, मार्च 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया

शेयर करें !
posted on : अगस्त 20, 2020 5:40 अपराह्न

कोटद्वार ।  जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में धूमधाम से मनाते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की है। इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता नेगी की अगुवाई में रामलीला मैदान में वृक्षारोपण भी किया गया।

झंडीचौड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जंयती के अवसर पर बोलते हुए प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता नेगी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को औद्यौगिक सूचना क्रांति का अग्रदूत बताते हुए कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश का प्रधानमंत्री रहते हुए देश को औद्यौगिक सूचना क्रांति में अग्रणी बनाते हुए देश दुनिया के सामने भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर दिया था, कहा कि स्व. राजीव गांधी ने ही 18 साल के युवाओं को वोट देने के अधिकार दिया था,तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हुए महिलाओं को पंचायतों में आरक्षण की व्यवस्था कर महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ा था, जिससे वर्तमान में महिलाऐं अपने हुनर के दम पर देश एवं दुनिया का प्रतिनिधित्व कर देश का नाम बढा रही है। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार के काम करने के तरीकों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस के जितने भी प्रधानमंत्री हुए है, उन्होंने अपने कार्यकाल में देश को आगे बढाने का काम किया है, जबकि वर्तमान में सिर्फ धर्म, जाति के नाम पर लोगों को आपस में बांटा जा रहा है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कोटद्वार विधानसभा में भाजपा के साढे तीन साल के कार्यकाल का भी जिक्र करते हुए कहा कि विगत साढे तीन सालों में कोटद्वार विधान सभा विकास के लिए तरस गयी है, उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल एवं वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल की तुलना कर आगामी 2022 के चुनाव में स्वंय तुलना कर अपना निर्णय दिये जाने की बात कही।

इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गुलाब सिंह के पुत्र डा. साब सिंह, समाज सेवी गजेन्द्र सिंह, को फूलमाला एवं शाॅल ओढाकर सम्मानित किया गया। जबकि पूर्व डीएफओ धीरज दत्त बछवाण ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष राकेश शर्मा, महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, भाबर मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत, डॉ. सबल सिंह, पार्षद सुखपाल शाह, पूर्व प्रधान पूरण चंद्र शर्मा, राम सिंह रावत, पार्षद रोहणी देवी,मीना बछवाण,यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, नीरज बहुगुणा, विनीता भारती, पार्षद गीता नेगी, धीरज बछवाण, हेमचंद्र पंवार, प्रेम सिंह बिंदवाल, राम प्रकाश, महिपाल सिंह, सोहन सिंह रावत, भूपाल सिंह, तेजबर सिंह, सुरजीत सिंह बिष्ट,गीता सिंह,सुषमा देवी, कृष्णा बहुगुणा,महावीर सिंह रावत, बलवीर सिंह रावत, विवेक शाह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद अमित नेगी ने किया।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला की शुभकामनाएं
  • श्री दरबार साहिब में गुरु मंत्र पाकर धन्य धन्य हुई गुरु की प्यारी संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज रविवार सुबह करेंगे विशेष पूजा अर्चना
  • देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख, सहस्त्रधारा रोड व एकता विहार में अवैध निर्माण किया गया सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अपनाई जा रही है जीरो टॉलरेंस की नीति
  • पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.