गुरूवार, मई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया 29 नए सहकारी बैंकों तथा हल्द्वानी डाटा सेंटर का लोकार्पण

शेयर करें !
posted on : जनवरी 8, 2022 1:54 अपराह्न
पौड़ी : प्रदेश के उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज एनआईसी कक्ष पौड़ी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 29 नए सहकारिता बैंकों तथा हल्द्वानी डाटा सेंटर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि लोगों को पहले दूर-दूर से आ कर बैंकों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब राज्य सरकार ने शहर क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बैंक स्थापित किये हैं। कहा कि बैंकों के साथ-साथ एटीएम मशीन भी लगाए जा रहे हैं। जिससे लोगों को बैंकों में कम से कम जाना पड़े। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने विकास कार्यों में कोई कसर नही छोड़ी है। कहा कि स्वरोजगार अपनाने वाले किसानों को बैंक के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण दिया जा रहा है। जिससे किसान स्वरोजगार से जुड़ रहे हैं। 
सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावतने एनआईसी कक्ष से वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा जिले में 2 शाखा, बागेश्वर 2, नैनीताल 4 उधम सिंह नगर 5, पौडी 1,चमोली 2, टिहरी 4, पिथौरागढ़ 4 तथा देहरादून के 04 बैंक शाखाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से जुड़े लोगों उनका आभार जताया। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि 5 वर्षों में सहकारिता के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। कहा कि प्रदेश में पिछले 2 माह में बैंकों की 80 नई शाखाओं का शुभारंभ किया गया है। कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार ने 100 से अधिक नहीं शाखाओं का संचालन शुरू किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कचहरी कल्याण योजना का पूरे प्रदेश में अच्छा परिणाम मिल रहा है। कहा कि एक माह के भीतर प्रदेश भर में 100 नए एटीएम मशीनें स्थापित किये जायेंगे। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के विकास कार्यों से उत्तराखंड राज्य नेशनल बैंकों की प्रतिस्पर्धा में शामिल हो जायेगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, अध्यक्ष राज्य मत्स्य सहकारी संघ अशोक वर्मा, राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध ईरा उप्रेती, प्रबंध निदेशक यूपीएफ मंगला त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में पहली समीक्षा बैठक आयोजित, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग
  • “गंगा मां” भजन से छाए कोटद्वार के अनूप अन्थवाल, देवभूमि की आस्था को दी नई आवाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.