कोटद्वार । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गाँधी जी के 76 वें जन्मदिवस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया ।बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में कांग्रेसजन द्वारा राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वर्गीय राजीव गांधी को एक कुशल राजनेता बताया।
वक्ताओ ने कहा कि पंचायतीराज की स्थापना कर, आई टी सैक्टर की नीवं रख तथा मतदाता की आयु 18 वर्ष करने जेसे कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लेकर देश को एक नई दिशा देने का कार्य किया है । इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा, आशुतोष कण्डवाल, रजनीश रावत, योगेन्द्र रावत, विक्रम राणा, दिनेश शर्मा, अतुल नेगी, भारत रावत, महेश शाह, सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।




Discussion about this post