कोटद्वार । पूर्व सैनिकों ने गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत से सड़क सुरक्षा कार्य करवाने की मांग की है । पूर्व सैनिकों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से सांसद तीरथ सिंह को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने दुगड्डा और कोटद्वार के बीच नेशनल हाईवे में पांचवें मील में बरसाती पानी व पत्थर आने से बने डेंजर जोन पर चिंता जताई है ।
ज्ञापन में कहा गया है कि दुगड्डा और कोटद्वार के बीच नेशनल हाईवे में पांचवे मील के समीप बरसाती पानी व पत्थर आने से आये दिन दुर्घटना होती रहती है। पिछले दिनों भी उक्त स्थान में दुर्घटना होने से तीन लोगों की मौत हो गई। इसलिए अविलंब इस ओर ध्यान दिये जाने की जरूरत है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में जी0के0 बड़थ्वाल, सीपी डोबरियाल ,अनूप बिष्ट ,सुभाष कुकरेती ,उमेद सिंह, सुरेश रावत आदि शामिल रहे।




Discussion about this post