रविवार, फ़रवरी 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहयोग से प्रदेश का हो रहा है चहुमुंखी विकास – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

शेयर करें !
posted on : जनवरी 7, 2022 5:15 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): उत्तरकाशी में यूजेवीएनएल मैदान में जोशियाडाम उत्तर काशी मे वर्तमान राज्य सरकार के पांच वर्षों की उपलब्धियों को आमजनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद की सभी तीन विधान सभा क्षेत्रों गंगोत्री, यमुनोत्री व पुरोला में ‘‘ विकास के पांच साल, नये इरादे युवा सरकार‘‘ विषय पर विकास गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का खटीमा से भाषण का लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से जनपद की सभी विधान सभा क्षेत्र की जनता को सुनाया व दिखाया गया। 
जनपद में विधान सभा क्षेत्र गंगोत्री के अन्तर्गत यूजेवीएनएल ग्राउण्ड जोशियाड़ा, विधान सभा क्षेत्र यमुनोत्री के अन्तर्गत राइका मैदान ब्रहमखाल व विधान क्षेत्र पुरोला के अन्तर्गत खेल मैदान पुरोला में विकास गोष्ठी का आयोजन हुआ । इस अवसर पर  मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की जनता को लाइव प्रसारण के माध्यम से अपनी सरकार की पांच वर्षो की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा प्रदेश की जनता से अपनी सरकार को आशीर्वाद  व समर्थन देने की बात कही गयी । मुख्यमंत्री  ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहयोग से प्रदेश का चहुमुंखी विकास हो रहा है। राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार के सहयोग से समाज के हर वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि मुझे 4 जुलाई 2021 से प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ । मैंने अपने 6 माह के कार्यकाल में 600 से भी अधिक फैसले लिए हैं और उन्हें धरातल पर भी उतारा है।
गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत यूजेवीएनएल ग्राउण्ड जोशियाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षा भटवाड़ी ब्लाक प्रमुख विनीता रावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भी आमजन को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उनकी उपलब्धियों की जानकारी दी गयी । कार्यक्रम की अध्यक्षा विनीता रावत द्वारा नागराजा स्वयं सहायता समूह नाल्ड, मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह ओंगी, राज राजेश्वरी  स्वयं सहायता समूह कन्सेण व राज राजेष्वरी स्वयं सहायता समूह नेताला को रूपये 6-6 हजार की धनराशि के चेक वितरित किये गये। वहीं मुख्यमंत्री स्वरोजागर योजना के अन्तर्गत स्वरोजागार चला रहे उद्यमी अजीत सिंह, दीपक राणा, राजेन्द्र कुमार व मुंशीराम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कृषि, उद्योग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, राजस्व आदि विभागों द्वारा भी स्टाॅल लगाकर अपने-अपने विभागों से सम्बधित योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गयी । इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पन्त, रमेश चौहान, गोपाल राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व अन्य लोग उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • जोशीमठ–औली रोपवे को मिलेगी नई तकनीक की सौगात, गोरसों स्लोप तक होगा विस्तार – पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल
  • औली में विंटर कार्निवाल में देशभर के स्कीइंग खिलाड़ियों की चहल पहल
  • कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: SSC-MTS परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बेंगलुरु में We Utsav कार्यक्रम में छाया उत्तराखंड का ऐपण, लोक कलाकार ज्योति जोशी ने किया कला का जीवंत प्रदर्शन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.