पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी नगर क्षेत्र में छठे दिन मंगलवार को भी नहीं हो पायी पेयजल आपूर्ति सुचारू। जिसको लेकर लोगों में भारी रोष व्याप्त है। हालांकि जल संस्थान पोखरी का कहना है कि क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को जोड़ दिया गया है लेकिन पाइप लाइन पर अन्य स्थान पर फाॅल्ट आने के कारण समस्या आ रही है। जिसको ठीक किये जाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिले के पोखरी नगर क्षेत्र में बीते 13 अगस्त से पेयजल आपूर्ति बाधित चल रही है। ग्रामीण सहित होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग तीन से चार किलोमीटर दूर जाकर प्र्राकृतिक स्रोत से पानी लाने को मजबूर हो रहे है। मंगलवार को पोखरी के प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से तहसीलदार पोखरी को ज्ञापन सौंप कर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।
ब्लाक अध्यक्ष मंगल सिह नेगी, कुंवर सिह, विक्रम नेगी रमेश बत्र्वाल का कहना है कि पोखरी पेयजल पुर्नगठन योजना की पेयजल लाइन छह दिनों से क्षतिग्रस्त हो रखी है लेकिन विभाग ने अभी तक इसे ठीक नहीं किया है जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं अवर अभियंता जल संस्थान पोखरी योगेन्द्र डौडियाल का कहना है कि कलसीर मे क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को जोड दिया गया है लेकिन लाइन के दूसरा फाॅल्ट आने के कारण समस्या आ रही है। जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा। फिलहाल पोखरी में टेंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति करवायी जा रही है।





Discussion about this post