उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने जिला मुख्यालय में यूथ फुटबाल अकादमी के प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक ने अकादमी में फुटबाल का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों और प्रशिक्षकों का हौसला बढ़ाया। मंगलवार को अकादमी केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक ने अकादमी संचालकों से मौजूदा दौर में कोरोना खतरों से बचाव के नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।
विधायक ने इस प्रशिक्षण केंद्र की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तरकाशी शहर में खेल कूद का माहौल हमेशा सा रहा है और फुटबाल हमेशा से यहां युवाओं के बीच लोकप्रिय रहा लेकिन बीते दो दशकों से माहौल पूरी तरह से बदल चुका है और अब खेलों के प्रति बच्चों की रूचि दिखाई नहीं देती ऐसे में फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र जैसे अभिनव प्रयोग बच्चों को फिर से खेल से जोड़ने की कोशिश करेगा और खेलों में करियर बनाने वाले बच्चों के लिए भी राह प्रशस्त करेगा।
विधायक ने कहा कि राज्य सरकार व केंद्र सरकार खेल खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए कई अभिनव प्रयास कर रही है और खेलों में बीते सालों से लगातार हमारा प्रदर्शन सुधरा है। इस मौके पर विधायक ने यूथ फुटबाल अकादमी के अध्यक्ष ,कोच व सचिव , संरक्षक को इस अभिनव प्रयोग के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष सूरत गुंसाई, मीडिया प्रभारी विजयपाल मखलोगा, कन्हैया रमोला समेत अन्य मौजूद रहे





Discussion about this post