रूडकी : डेयरी विकास विभाग उत्तराखंड की कार्यदाई संस्था दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ आंचल में निदेशक डेयरी विकास जीवन सिंह नगन्याल के प्रातः 10:00 औचक निरीक्षण पर पहुंचने से खलबली मच गई उन्होंने 2:00 बजे तक सभी अनुभागो का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति करने का निर्देश दिए.

संस्था द्वारा दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के माध्यम से सदस्य दुग्ध उत्पादकों को आकस्मिक पशु चिकित्सा, अनुदान पर पशु आहार, मीनल मिक्चर, दुधारू पशु क्रय हेतु अनुदान पर ऋण, तथा किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है समिति के 12857 सदस्यों में से 4500 सदस्यों के केसीसी विभिन्न बैंकों में तैयार हो चुके हैं बाकी कुछ समय में तैयार हो जाएंगे.

संस्था द्वारा एक दुधारू पशु हेतु 35500 तथा अधिकतम 300000 का केसीसी तैयार किया गया । एनसीडीसी के माध्यम से 25% अनुदान पर पशु ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ग्रामीणों को स्वरोजगार देने में दुग्ध व्यवसाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । सरकार की विभिन्न योजनाएं दुग्ध व्यवसाय बढ़ाने के लिए कारगर साबित हो रही है निरीक्षण के समय पीयूष आर्य सहायक निदेशक डेयरी विभाग, सुरेंद्र सिंह पाल प्रधान प्रबंधक दुग्ध संघ, डॉ चौधरी रणबीर सिंह अध्यक्ष दुग्ध संघ, राजेंद्र सिंह प्रभारी दुग्ध शाला तथा सहदेव सिंह पुंडीर प्रभारी गुणवत्ता, एपी शर्मा प्रभारी डीबीटी, मनोज आदि उपस्थित रहे।








Discussion about this post