कोटद्वार । जिलाधिकारी महोदय पौडी, जिला आबकारी अधिकारी पौड़ी एवं उपजिलाधिकारी कोटद्वार के निर्देशानुसार आबकारी विभाग कोटद्वार व राजस्व विभाग कोटद्वार की संयुक्त टीम गठित कर सोमवार को शायं 6:00 बजे गाड़ीघाट में लक्ष्मी देवी पत्नी गोपाल सिंह के घर से लगभग 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा गाड़ीघाट में ही गौरव पुत्र चुन्नीलाल के घर से लगभग 40 पव्वे 8पीएम व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद की । उक्त दोनों अभियुक्तों का आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । इस मौके पर आनंद सिंह आबकारी निरीक्षक, विकास अवस्थी तहसीलदार कोटद्वार, राजेंद्र पंत नायब तहसीलदार, अजब सिंह, विकास नैथानी, विकास रावत, प्रमोद कुमार, संगीता एवं कुमारी कादंबरी मौजूद रही ।





Discussion about this post