कोटद्वार । कोरोना का संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिससे प्रतीत होता है कि कहीं न कहीं लोग लापरवाही पर उतारू हो गए हैं । लोगों को अपने स्वास्थ्य की चिंता नही है । पौड़ी गढ़वाल की एक कॉलोनी में एक साथ कोरोना के 22 नये मामले सामने आये है। विगत 13 अगस्त को भी इसी कॉलोनी में 14 मामले आये थे। इस कॉलोनी में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 40 हो गई है।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल के महत्वपूर्ण चीला गांव की हाइड्रो प्रोजेक्ट कॉलोनी में सोमवार को 22 लोगों में कोरोना वायरस कोविड-19 की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कोटद्वार में एक व्यक्ति और द्वारीखाल ब्लॉक में भी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। सोमवार को पौड़ी जिले में 24 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
वार रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार चीला जल विद्युत गृह कॉलोनी में एक साथ आये 22 संक्रमितों में 4 महिलाएं और 18 पुरूष शामिल है। जिन्हें गीता आश्रम में भर्ती कराया जा रहा है। इन सभी की स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 अगस्त को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिये गये थे। सोमवार को 22 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके अलावा द्वारीखाल ब्लॉक के एक गांव निवासी युवक विगत 12 अगस्त को देहरादून से गांव आया था।
गरूड़चट्टी यमकेश्वर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा था। सोमवार को युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। युवक को अभी होम आइसोलेट में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि युवक पूरी तरह से स्वस्थ है।वहीं फरीदाबाद से 47 वर्षीय व्यक्ति विगत 10 को कोटद्वार में शादी समारोह में शामिल होने आया था। कौड़िया चेक पोस्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने व्यक्ति का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया था। सोमवार को व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।





Discussion about this post