posted on : जनवरी 6, 2022 5:45 अपराह्न
सतपुली । उत्तराखंड सरकार के 5 साल के विकास कार्यों के उपलक्ष में चौबट्टाखाल विधानसभा के एकेश्वर प्रखंड के पणखेत में सरकार के द्वारा पांच साल में किये गये विकास कार्यों के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया है l जो की शुक्रवार 7 जनवरी को प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा | उप जिलाअधिकारी चौबट्टाखाल संदीप कुमार ने बताया इस कार्यक्रम में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी l साथ ही उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं में 300 लाभार्थियों को भी इस दौरान पुरस्कृत किया जाएगा | उन्होंने जनता से इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने की अपील की है |



