गुरूवार, मई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रदेश सरकार पत्रकारों के व्यापक हित में कर रही है कार्य – सीएम पुष्कर सिंह धामी

शेयर करें !
posted on : जनवरी 6, 2022 5:32 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखण्ड के द्विवार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया के प्रतिनिधि बड़ी जिम्मेदारी के साथ विपरीत परिस्थतियों में भी कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पत्रकारों के व्यापक हित में कार्य कर रही है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास में पत्रकारों की भी बड़ी भूमिका रहती है। उन्होंने जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग निश्चित रूप से मीडिया का युग है, मानव जीवन के साथ ही हमारे सामाजिक सरोकारों पर भी मीडिया का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है। सामाजिक जन जागरण में भी मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। लोकतंत्र की सफलता में भी मीडिया की बड़ी भूमिका है। आम जनता का समाज के इस सशक्त माध्यम पर पूरा भरोसा एवं विश्वास है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पत्रकारों के विचार एवं संवाद राज्य के विकास में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राज्य के विकास से जुड़े तमाम मुद्दों पर आने वाले सालों में किस तरह सरकार और जनता के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जाए इसके लिए राज्य सरकार द्वारा बोधिसत्व विचार श्रृंखला की शुरुआत की गई है। जिसके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके अनुभवी लोगों से सुझाव प्राप्त किये जा रहे हैं। इसमें मीडिया से जुड़े लोग भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्रम में अभी तक 4 विचार श्रृंखलाएं आयोजित की जा चुकी है। अपने अपने क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों के माध्यम से उत्तराखंड के विकास की गति को तेज करना हमारा उद्देश्य है। इस संबंध में हर विभाग का अगले दस साल का रोड मैप भी तैयार किया जा रहा है ताकि हम भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप राज्य के विकास का खाका खींच सकें। उत्तराखण्ड को लेकर हमारी नीति और नियत दोनों ही स्पष्ट हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के समग्र विकास तथा जनभावनाओं को धरातल पर उतारने, राज्य की इकोलॉजी तथा इकोनॉमी को बढ़ाने के लिये किये जा रहे प्रयासों में भी सभी को सहयोगी बनाने का हमारा प्रयास है। वर्ष 2025 में उत्तराखण्ड के रजत जयंती वर्ष में हमारा राज्य देश के आदर्श एवं अग्रणी राज्यों में शामिल हों इस संकल्प के साथ हम सभी के सहयोग से कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, समाजसेवी डॉ. एस. फारूख, जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.एन. सिन्हा, राष्ट्रीय महासचिव बलविंदर जम्बू, जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, महासचिव उमाशंकर प्रवीण मेहता, योगेश भट्ट, गिरीश पंत, प्रकाश कपरवाण सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में पहली समीक्षा बैठक आयोजित, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग
  • “गंगा मां” भजन से छाए कोटद्वार के अनूप अन्थवाल, देवभूमि की आस्था को दी नई आवाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.