चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ममगाई ने किया झंडारोहण
परिषद के विशेष कार्याधिकारी राकेश सेमवाल सहित अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद
देहरादून : चारधाम विकास परिषद के जोगीवाला कार्यालय में आचार्य शिव प्रसाद ममगाई ने झंडारोहण किया तथा प्रदेश के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। आचार्य ममगाईं बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अमर शहीदों ने बलिदान दिया, आजादी की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर चार धाम विकास परिषद के विशेष कार्याधिकारी राकेश सेमवाल,प्रवीण ममगाईं, दीपक भट्ट आदि मौजूद रहे।





Discussion about this post