पौड़ी : 74 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन ने प्रातः 9:00 अपने कार्यालय गढ़वाल आयुक्त परिसर पौड़ी में ध्वजारोहण कर प्रदेश एवं देशवासियों को 74वां स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस (कोविड 19) की महामारी के चलते भारत सरकार के दिशा निर्देश के क्रम में मंडल के सभी कार्यालयों में 74वां स्वतंत्रता दिवस समारोह को सादगी एवं सोशल डिस्टेंस के अनुपालन करते हुए आयोजित की गई है। कहा कि आने वाले समय में स्थिति सामान्य होने पर कार्यक्रम पूर्व की भांति भव्य रुप से आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गढ़वाल मंडल आयुक्त पौड़ी, सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।







Discussion about this post