रूडकी / हरिद्वार । राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग की सदस्या स्वराज विद्वान के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओ ने सैनेटाईजर और मास्क का वितरण किया. भाजपा नेता दीपक सूर्या ने राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग की सदस्या स्वराज विद्वान के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद हरिद्वार के कई ग्रामों में लोगो के घर घर जाकर सैनेटाईजर और मास्क वितरण का कार्य किया गया. दीपक सूर्या ने बताया कि राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग की सदस्या स्वराज विद्वान के जन्मदिवस को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में हम लोगो के द्वारा मनाया गया है और कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए कार्यकर्ताओ के साथ कई गाँवो में जाकर सैनेटाईजर और मास्क वितरण कर लोगो को कोरोना के प्रति जागरूक किया.









Discussion about this post