कोटद्वार । कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में “आप” आम आदमी पार्टी का अभियान सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ । सभापति कलेर एवं मुख्य अतिथि शिशुपाल सिंह रावत के द्वारा नवीन सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। नवागन्तुक सभी सदस्य उत्साह और उमंग से सराबोर थे।
सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं गौरव रावत ने उत्तराखण्ड राज्य में भी दिल्ली माडल पर विकास की दिशा तय किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. विनोद सामन्त ने स्वास्थ्य और शिक्षा की बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। शिवकुमार धस्माना ने ‘आप’ के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए पार्टी को कांग्रेस और बीजेपी का सशक्त विकल्प बताते हुए कार्यकर्ताओं को केजरीवाल जी के धवल चरित्र को और सेवा भाव को अपना आदर्श बनाकर आगे बढ़ने का आवाहन किया गया।
महेन्द्र सिंह विष्ट ने वर्तमान राजनीतिक दलों के चाल-चरित्र के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्यक्षत: आदर्शों का समर्थन और परोक्षत: उनका उन्मूलन इन दलों का मान्यता प्राप्त चातुर्य है। इनके चंगुल से छूटने के लिए जाग्रत लोकमत का दबाव सबसे अधिक प्रचण्ड, समर्थ एवं कारगर सिद्ध हो सकता है। हमें अपने लोक को जाग्रत करने के लिए समर्पित होना चाहिए।
शिशुपाल सिंह, मुख्य अतिथि ने ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के लिए ‘आप’ से जुड़ने और जनसामान्य को इसके लिए जागरूक करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई।प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने संगठन की नीतियों से अवगत कराया तथा बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती से तैयारी करते हुए 2022 में विधानसभा की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।
अन्त में बलराम सिंह नेगी द्वारा सभी सम्मानित पार्टी सदस्यों/कार्यकर्ताओं वक्ताओं का धन्यवाद करते हुए सभा विसर्जन की घोषणा की गई।बलराम सिंह नेगी, विधानसभा प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष- एस एस कलेर(सभापति), मुख्य अतिथि- शिशुपाल सिंह रावत रामनगर, वरिष्ठ (पार्टी) सदस्य डॉ. विनोद सामन्त, समर्पित कार्यकर्ता शिवकुमार धस्माना, महेन्द्र सिंह विष्ट, नगर महिला अध्यक्षा- संगीत नेगी, नगर युवा प्रकोष्ठ प्रभारी- गौरव रावत, पार्टी सदस्य- भानुप्रकाश वलोदी (अधिवक्ता), सदस्य- रवीन्द्र जजेड़ी, महिताब सिंह रावत एवं अन्य सम्मानित कार्यकर्ता सम्मिलित हुए ।




Discussion about this post