पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के आली-जिलासू मोटर मार्ग का निर्माण कार्य वर्षो से अधूरा होने के कारण आली और जिलासू के ग्रामीणों ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग पोखरी की ओर से जिलासू मोटर मार्ग पर बरसात के कारण आये मलवे को साफ करने के लिए भेजी गई जेसीबी के मलवा साफ करने के बाद वापस आने का विरोध करते हुए मशीन को गांव में ही रोक कर अपना विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2010-11 से अभी तक आली-जिलासू मोटर मार्ग का निर्माण कार्य लोनिवि की ओर से से अभी तक पूरा नहीं किया गया है। सड़क का निर्माण कार्य अधूरा ही पड़ा हुआ है। आली के प्रधान तेजपल बत्र्वाल और कांडई के प्रधान महावीर रावत का कहना है कि कार्यदायी संस्था लोनिवि पोखरी की लापरवाही और उदासीनता के कारण आज भी क्षेत्रीय जनता लंगासू तक 10 किलोमीटर का पैदल सफर करने को मजबूर हैं अगर सडक का निर्माण कार्य समय पर पूरा हो जाता तो क्षेत्रीय जनता को यह परेशानी नही उठानी पडती है।
महाविद्यालय नागनाथ पोखरी के छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक बत्र्वाल ने कहा कि इस सड़क मार्ग के संदर्भ में पूर्व में भी लोक निर्माण विभाग नागनाथ पोखरी के अधिशासी अभियन्ता और विभाग के अधीक्षण अभियंता से भी वार्ता की गयी थी जिस पर उन्होंने शीघ्र ही सड़क पर कार्य प्रारंभ होने का आश्वासन दिया था लेकिन जब विभाग की ओर से सड़क पर कार्य शुरू करने के लिए मशीन भेजी गई तो उस मशीन को दो दिन के बाद ही विभाग द्वारा वापस बुला दिया गया है। जिससे कि ग्रामीणों में भारी असंतोष व रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यदि लोक निर्माण विभाग पोखरी का इस सड़क के संदर्भ में यही रवैया रहा तो ग्रामीणों को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
वहीं अधिशासी अभियन्ता लोनिवि पोखरी राजकुमार का कहना है कि सडक निर्माण का कार्य प्रगति पर है वर्षात की वजह और कोविड-19 की वजह से ठेकेदारों के पास लेबर की कमी होने से थोडा निर्माण कार्य मे विलंब हो गया था शीग्र ही सडक का निर्माण कार्य पूरा करवा दिया जायेगा।




Discussion about this post