शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

तीलू रौतेली प्रदेश की महिलाओं की प्रेरणा एवं मार्ग दर्शक – डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल

शेयर करें !
posted on : अगस्त 8, 2020 10:37 अपराह्न

पौड़ी : तीलू रौतेली के जन्म दिवस पर 8 अगस्त, को आज राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली एवं आंगनबाडी कार्यकत्री पुरस्कार वितरण समारोह जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पौड़ी के वीडियों कान्फ्रेस कक्ष में बाल एवं महिला विकास विभाग की ओर से आयोजित किया गया। जनपद में तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाडी कार्यकत्री पुरस्कार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने वितरित किया। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास रेखा आर्य द्वारा प्रदेश की सभी पुरस्कार विजेताओं को सम्बोधित किया गया तथा उन्हे बधाई भी दी गई।

जनपद पौड़ी गढ़वाल से राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित मधु खुगशाल को उत्कृष्ठ सामाजिक कार्यो के लिए समानित किया गया। कोविड 19 के रोकथाम में जारी निर्देशों का सही तरिके से अनुपालन करने व डोर डू डोर सर्वे करने तथा टेक होम राशन, महिलाओं एवं बच्चों के लिए संचालित योजनाओं पर उत्कृष्ट कार्य करने हेतु जयहरीखाल की आंगनबाडी कार्यकत्री अर्चना देवी तथा पौड़ी पैडुल की रोशनी को सम्मानित किया गया। जनपद की इन तीनों महिलाओं को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने प्रशस्ति पत्र एवं धनराशि की प्रतीक चेक देकर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि इन महिलाओं को मिल कर हर्ष की अनुभूति होती है। महिलायें आगे आकर समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है उससे हमारे राज्य एवं जनपद के अच्छा संदेश जाता है। उनके द्वारा समाज के विकास के लिए जो योगदान दिया जाता रहा है वह अनुकरणीय है। तीलू रौतेली प्रदेश की महिलाओं की प्रेरणा एवं मार्ग दर्शक है। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित यह पुरस्कार महिलाओ एवं तीलू रौतेली के प्रति सम्मान का प्रतीक है। जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार के विजेताओं को 21 हजार की धनराशि तथा आंगनबाडी कार्यक्रत्री को पुरस्कार स्वरूप 10 हजार की धनराशि दी जाती है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.