मंगलवार, जून 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

Politics of Uttarakhand : BJP ने मंजूर किया हरक सिंह रावत का प्रस्ताव, हरक सिंह को मनाने में किसका क्या रोल रहा?

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 25, 2021 1:02 अपराह्न

देहरादून. उत्तराखंड में चुनावी सरगर्मियों के बीच राजनीतिक पार्टियों में प्रेशर पॉलिटिक्स और डैमैज कंट्रोल की स्थितियां देखी जा रही हैं. एक तरफ, कांग्रेस में हरीश रावत का मामला शुक्रवार को किसी तरह शांत हुआ, तो भाजपा में हरक सिंह रावत के गुस्से के चलते एक तूफान आ गया. इस्तीफा देने की बात कहकर कैबिनेट बैठक से निकल गए हरक सिंह रावत की लोकेशन शनिवार सुबह तक ट्रैस नहीं हो सकी, तो उत्तराखंड सरकार और भाजपा मिलकर रावत को मनाने में जुटी रही. इस मान मनौव्वल की पूरी कसरत में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से लेकर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी तक ने भूमिका निभाई.

हरक सिंह रावत को मनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर अमित शाह तक और मामले से जुड़े तमाम नेताओं ने हरक सिंह से बातचीत की. इसके बाद शनिवार सुबह पार्टी ने साफ तौर पर कह दिया कि हरक सिंह नाराज़ नहीं हैं और न ही किसी नेता के बीजेपी छोड़कर जाने की कोई संभावना है. हरक सिं​ह के विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज के लिए भी सरकार मान गई है, लेकिन इस पूरी बातचीत में एमएलए उमेश शर्मा से लेकर बीजेपी के प्रदेश संगठन और केंद्रीय मंत्री तक की भूमिका रही.

बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बलूनी ने विधायक उमेश शर्मा काऊ को रूठे हुए हरक सिंह से बातचीत करने के लिए कहा था क्योंकि काऊ को हरक सिंह का करीबी माना जाता है. सूत्रों के मुताबिक काऊ की बातचीत के बाद ही हरक सिंह से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बातचीत की और उनकी बात मानी. कहा जा रहा है कि हरक सिंह की बातचीत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करवाने में भी प्रदेश संगठन के नेताओं की भूमिका रही. शनिवार सुबह भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने भी हरक सिंह से बातचीत की.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रंगायन की एक्टिंग पाठशाला का भव्य समापन, प्रशिक्षुओं को मिले प्रशस्ति पत्र, 17-18 जुलाई को देहरादून में होगा दो दिवसीय साहित्य एवं रंगोत्सव
  • बीएलओ और फ़ील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • कार पर “मंत्री” लिखकर झाड़ रहा था रौब, लाल-नीली बत्ती और हूटर लगी गाड़ी ट्रैफिक पुलिस ने की सीज
  • सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय करोल ने किए नृसिंह मंदिर में दर्शन
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में तीन निर्माणाधीन भवन सील, बिना स्वीकृति निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
  • हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने त्वरित सहायता एवं सभी सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
  • केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, SASCI योजना के तहत कुल 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत
  • भारत के प्रथम गांव माणा में गूंजा साहस का जज्बा, सफल रहा माणा पास चैलेंज, 5600 मीटर की ऊंचाई पर दौड़े 88 प्रतिभागी
  • उत्तराखंड ने भारत के पहले एस्ट्रो टूर गाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम के सफल समापन का जश्न मनाया, जिससे 400 से ज़्यादा युवाओं को मिली मदद
  • रानीखेत में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की गई जान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.