शुक्रवार, नवम्बर 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान एवं प्रदेश में सौहार्दपूर्ण वातावरण को सुदृढ़ करने के लिए मिलकर करेंगे कार्य – गगनदीप सिंह बेदी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 26, 2026 12:44 अपराह्न
  • अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह बेदी ने संभाला कार्यभार, अध्यक्ष बलजीत सोनी से की भेंट
  • सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकताः बलजीत सोनी

देहरादून : उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह बेदी ने उपाध्यक्ष पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इसके उपरांत उन्होंने अधोईवाला स्थित अल्पसंख्यक कल्याण भवन में आयोग के कार्यालय पहुंचकर आयोग के अध्यक्ष बलजीत सोनी से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर गगनदीप सिंह बेदी ने उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तराखण्ड सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोग के अध्यक्ष बलजीत सोनी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश में सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं समरसता को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भी भेंट कर सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
आयोग के अध्यक्ष बलजीत सोनी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पाया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण एवं विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण और रोजगारपरक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना, अल्पसंख्यक क्षेत्र विकास योजना, विकास निधि, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, मेधावी बालिकाओं के लिए योजना तथा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना प्रमुख हैं। इन योजनाओं के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आयोग का निरंतर प्रयास रहेगा कि सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित अनुश्रवण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि पात्र व्यक्ति किसी भी दशा में योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अल्पसंख्यक समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बलजीत सोनी को आयोग का अध्यक्ष तथा गगनदीप सिंह बेदी को उपाध्यक्ष नामित किए जाने पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में आयोग अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण, विकास एवं अधिकारों के संरक्षण की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय में नियुक्तियों को लेकर विशेष उत्साह एवं हर्ष का माहौल रहा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैरसैंण की अनदेखी पर कांग्रेस का अल्टीमेटम, एक दिसंबर से आंदोलन
  • जिला कार्यालय से थानों तक संविधान दिवस की धूम, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की शपथ
  • एमएसपी की कानूनी गारंटी को किसान सभा का गोपेश्वर में धरना
  • नशे में 25 यात्रियों से भरी बस दौड़ा रहा था चालक, पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • गणित को रोचक बनाने के गुर सीख रहे शिक्षक
  • संविधान दिवस पर कार्यशाला एवं गोष्ठी आयोजित
  • आधुनिक सोच और पारिवारिक मूल्यों का संगम होगी सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’, 27 नवंबर को होगी रिलीज
  • पवाणी गांव अग्निकांड अपडेट : आग का तांडव, 33 आवासीय मकान जलकर राख, 58 परिवार प्रभावित
  • कोटी रोड पर मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, खाई में गिरने से मासूम समेत दो की मौत, पांच घायल
  • पौड़ी गढ़वाल : वन्यजीवों से पशुधन क्षति के 588 मामलों में 1.96 करोड़ का मुआवजा वितरित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.