मंगलवार, नवम्बर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में उतरे हरक सिंह रावत, बोले- भाजपा सरकार कर रही सौतेला व्यवहार

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 23, 2026 11:44 अपराह्न
  • आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में उतरे हरक सिंह रावत, बोले- भाजपा सरकार कर रही सौतेला व्यवहार
  • 15-20 साल सेवा के बाद बिना नोटिस कर्मचारियों को हटाना तानाशाही और अमानवीय कदम: हरक सिंह रावत

देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने सोमवार को परेड ग्राउंड में धरनारत आउटसोर्स कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया और भाजपा सरकार पर आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी बेहद कम मानदेय और विपरीत परिस्थितियों में प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। इन कर्मचारियों का भी परिवार है, उनके बच्चे हैं और उनकी भी सामाजिक एवं आर्थिक जिम्मेदारियां हैं। लगातार महंगी होती शिक्षा और बढ़ती महंगाई के दौर में कम वेतन पर परिवार का भरण-पोषण करना उनके लिए चुनौती बन गया है। इसके बावजूद सरकार उनकी समस्याओं के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रही है।

हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि विभिन्न विभागों में 15 से 20 साल तक सेवाएं दे चुके आउटसोर्स कर्मचारियों को बिना किसी उचित कारण और पूर्व नोटिस के नौकरी से हटाया जा रहा है। उन्होंने इसे सरकार का तानाशाहीपूर्ण और अमानवीय रवैया बताते हुए कहा कि लंबे समय तक विभागों को अपनी सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के भविष्य के साथ इस तरह खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए।

धरना स्थल पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी नियमित कर्मचारियों की तरह ही पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं। वे दिन-रात अपना खून-पसीना बहाकर सरकारी विभागों की व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें उनके काम के अनुरूप सम्मान और सुविधाएं देने में नाकाम रही है।

रावत ने हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी कांग्रेस उपनल कर्मचारियों के आंदोलन में लगातार सहयोग करती रही है। विपक्ष और कर्मचारियों के दबाव के बाद सरकार को उनकी कुछ मांगों पर निर्णय लेना पड़ा, हालांकि उपनल कर्मचारियों की समस्याओं का भी अभी पूरी तरह समाधान नहीं हुआ है।

उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारी संयुक्त मोर्चा को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनकी लड़ाई में पूरी तरह साथ खड़ी है। यदि वर्तमान सरकार कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं करती है तो सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के पास अभी भी मौका है कि वह आगामी चुनाव से पहले कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर उन्हें राहत दे।

इस दौरान धरना स्थल पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री विनोद चौहान, वरिष्ठ नेता विजय चौहान, दीप बोरा और कांग्रेस नेता संजय कनौजिया सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • दत्तात्रेय मेले में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, नौ कुंतल गेंदे के फूलों से सजेगा मां अनसूया मंदिर
  • समान वेतन व 365 दिन रोजगार की मांग पर पीआरडी जवानों की हड़ताल शुरू
  • बदरीनाथ से चरस की खेप लेकर हापुड़ जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
  • सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर को दी कई सौगातें
  • आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में उतरे हरक सिंह रावत, बोले- भाजपा सरकार कर रही सौतेला व्यवहार
  • अभिनेता सचिन पिळगांवकर को मिली मानद डी.लिट. की उपाधि, अब कहलाएंगे ‘डॉ. सचिन’
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम पर जागरूकता सत्र आयोजित, प्राध्यापकों की बनी इंस्ट्रक्टर आईडी
  • बैकुंठ चतुर्दशी पर कमलेश्वर महादेव मंदिर में होगा खड़ दीपक अनुष्ठान, संतान की कामना में रातभर तप करेंगे 200 दंपति, दो विदेशी दंपति भी शामिल
  • बैकुंठ चतुर्दशी मेले में पुष्पवर्षा और ढोल-दमाऊं की थाप से हुआ मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत, कमलेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
  • ऋषिकेश में इंडस्ट्री एंड वेलनेस एक्सपो का समापन, देवभूमि पिचैथॉन में जीवन ऑर्गेनिक्स प्रथम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.