शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विजय संकल्प यात्रा : आगाज से दिया अंजाम का अंदाज, कड़ाके की ठण्ड पर भारी पड़ा बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 19, 2021 10:48 पूर्वाह्न
हरिद्वार में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
मुख्यमंत्री बोले: आज ही साफ हो गई चुनाव की तस्वीर, भाजपा का इतिहास रचना तय

हरिद्वार। कहते हैं कि आगाज अच्छा हो तो अंजाम भी अच्छा ही होता है। धर्मनगरी हरिद्वार में भाजपा की विजय संकल्प रैली का आगाज जबरदस्त रहा। कड़ाके की ठण्ड के बावजूद रैली में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था। भाजपाई सड़कों पर उतरे तो समूची धर्मनगरी भगवा रंग में रंग गई। कार्यकर्ताओं के जोश और समर्पण को देखकर भाजपा हाईकमान की बाछें खिली हुई हैं।

उत्तराखण्ड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के इस बार ‘साठ पार’ लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश के कुल 70 विधानसभा सीटों में से 60 सीटें जीतने के लिए नारा भी ‘सिक्सटी प्लस’ का दिया गया है। इसी नारे के साथ भाजपा ने बीते शनिवार को हरिद्वार से गढ़वाल मण्डल के लिए विजय संकल्प यात्रा की शुरूआत की जबकि कुमाऊं मण्डल के लिए इस यात्रा का आगाज आज केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बागेश्वर से करेंगे। जैसी की उम्मीद दी हरिद्वार में निकाली गई विजय संकल्प यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं की अभूतपूर्व भीड़ जुटी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हरिद्वार में विजय संकल्प यात्रा को रवाना किया। नड्डा सहित केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित विजय संकल्प रथ पर सवार शीर्ष नेताओं का जगह-जगह जारेदार स्वागत हुआ। यात्रा के स्वागत में धर्मनगरी के लोग जगह-जगह सड़क के दोनों छोर पर खड़े होकर पुष्प वर्षा कर रहे थे। 
शीतलहर के बावजूद भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में उमड़ी भीड़ सियासी तपिश महसूस कराने में कामयाब नजर आई। चूंकि इस यात्रा का आगाज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के गृह विधानसभा क्षेत्र से होना था लिहाजा उन पर इसे अभूतपूर्व बनाने का दबाव भी था। लेकिन उनकी रणनीति सफल रही, जिससे भाजपाईयों के चेहरे खिले हुए हैं। यह यात्रा चार दिन तक जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। संबंधित क्षेत्रों के विधायकों को भी इसी तरह यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए अपनी परफॉरमेंस को दिखाना होगा। नड्डा के हरिद्वार पहुंचते ही चंद मिनटों में रोड शो शुरू करा दिया गया। रोड शो में उमड़े जनसैलाब को देख नड्डा खासे गदगद दिखे।
शुरुआती दौर में नड्डा के संबोधन को लेकर मंच से केवल सुक्ष्म संबोधन की बात कही गई थी, लेकिन रोड शो में उमड़े सैलाब को देखते हुए नड्डा ने विस्तर से अपनी बात रखी और वह विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस पर जमकर बरसे। भाषण के दौरान नड्डा पूरी रौ में नजर आए और उन्होंने मोदी को उत्तराखण्ड का हितैषी बताया।  उन्होंने कहा कि मोदी के आने से देश मजबूत हुआ है और कांग्रेस कमजोर हुई है। यह वही कांग्रेस है जिसने अपने तकरीबन 60 वर्ष के शासन में देश को लगातार कमजोर किया, देश के मान, सम्मान और रसूख से हमेशा समझौता किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शीतलहर के बावजूद विजय संकल्प यात्रा में उमड़े कार्यकर्ताओं के सैलाब से आगामी चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। यह तय है कि भाजपा इस बार के चुनाव में इतिहास रचने जा रही है।
—
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क और जिला पुस्तकालय का डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, कहा – गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, तय समय में पूरे हों कार्य
  • जल्द आम जनता के लिए खुलेगा बागनाथ संग्रहालय, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण
  • संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपातकाल को बताया काला अध्याय
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी – महाराज
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी, कोतवाली टनकपुर पुलिस व एसओजी ने 75 लाख की 253 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पूरे उत्साह से जारी है चार धाम और हेमकुंट साहिब की यात्रा, बारिश के बावजूद दैनिक दर्शन वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में नहीं आई कमी
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’
  • सुंदर लिखावट से बढ़ेगा आत्मविश्वास, समर कैंप में जुटे छात्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.