रविवार, नवम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डायट में पांच दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला का समापन

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 22, 2026 2:18 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चमोली, गौचर में डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित पांच दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। 17 से 21 नवंबर तक आयोजित कार्यशाला में 30 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। बाल साहित्य और रचनात्मक लेखन की विभिन्न विधाओं से रूबरू हुए प्रशिक्षुओं ने कहानी, कविता, निबंध, यात्रा वृत्तांत और डायरी लेखन का अभ्यास करने के साथ अपनी कल्पनाशीलता को भी रचनात्मक अभिव्यक्ति दी।

कार्यशाला में मुख्य संदर्भदाता के रूप में बाल प्रहरी पत्रिका एवं ज्ञान-विज्ञान बुलेटिन के संपादक उदय किरौला ने प्रशिक्षुओं को बाल साहित्य की विशेषताओं और लेखन की बारीकियों की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बताया कि बच्चों की कल्पनाओं, अनुभवों और आसपास के परिवेश को किस तरह लेखन का विषय बनाया जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को अपनी बात सरल, रोचक और प्रभावशाली ढंग से लिखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यशाला के समन्वयक डॉ. कमलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मुख्य संदर्भदाता उदय किरौला देश के 16 राज्यों में अब तक 350 से अधिक पांच दिवसीय बाल लेखन कार्यशालाएं आयोजित कर चुके हैं। बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को मंच देने के लिए उनके द्वारा प्रतिदिन ऑनलाइन कार्यशालाएं भी संचालित की जाती हैं, जिनके अब तक 1640 संस्करण पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से भावी शिक्षकों में साहित्यिक अभिरुचि विकसित होने के साथ बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को पहचानने और निखारने की समझ भी पैदा होती है।

कार्यशाला में इस बार पेपर मेसी की गतिविधि भी विशेष आकर्षण रही। इसके तहत प्रशिक्षुओं को पुराने अखबारों का उपयोग कर विभिन्न प्रकार की उपयोगी और सजावटी वस्तुएं बनाने का अभ्यास कराया गया। इस गतिविधि के माध्यम से बेकार समझे जाने वाले कागज का रचनात्मक इस्तेमाल, पुनर्चक्रण और कम लागत में शिक्षण सामग्री तैयार करने के तरीके बताए गए। प्रशिक्षुओं ने विभिन्न साहित्यिक विधाओं में अपनी रचनाएं तैयार करने के साथ बाल पत्रिका और दीवार पत्रिका का भी निर्माण किया।

पांच दिनों तक चली गतिविधियों में प्रशिक्षुओं को अपने अनुभवों, भावनाओं और विचारों को शब्दों में पिरोने का अवसर मिला। कहानी और कविता लेखन के माध्यम से कल्पनाशीलता, जबकि यात्रा वृत्तांत और डायरी लेखन के जरिए अनुभवों को क्रमबद्ध ढंग से प्रस्तुत करने का अभ्यास कराया गया। कार्यशाला में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि भविष्य में शिक्षक बच्चों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखकर उन्हें पढ़ने, लिखने और अपनी कल्पनाओं को अभिव्यक्त करने के लिए भी प्रोत्साहित करें।

समापन अवसर पर डायट के प्राचार्य अनीनाथ ने प्रशिक्षुओं की रचनात्मक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि भाषा शिक्षण में लेखन और अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण स्थान है। इस प्रकार की कार्यशालाएं भावी शिक्षकों को बच्चों की सृजनात्मक क्षमता विकसित करने के लिए नए तरीके और अनुभव प्रदान करती हैं।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी पुलिस का ‘दो सवार, दो हेलमेट’ अभियान, चालक के साथ पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य
  • कोटद्वार : स्व. मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की स्मृति में क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 21 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया भाग
  • नंदानगर में ऋण मेले में बांटे 50 लाख के चेक, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
  • स्कूली वाहनों की सुरक्षा जांचने सड़क पर उतरी संयुक्त टीम, चालकों को दी हिदायत
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
  • पोखरी में भालू की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
  • डायट में पांच दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला का समापन
  • 23 नवंबर से पीछे बैठने वाली सवारी ने हेलमेट नहीं पहना तो कटेगा चालान
  • उत्तराखण्ड में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद
  • कण्वाश्रम को विश्वस्तरीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.