सोमवार, नवम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अंकिता हत्याकांड : पहली बार मीडिया के सामने आए पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य, बोले-मामले में कोई VIP नहीं

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 16, 2026 7:44 अपराह्न

हरिद्वार। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता एवं भाजपा के पूर्व दर्जाधारी विनोद आर्य रविवार को पहली बार मीडिया के सामने आए। हरिद्वार प्रेस क्लब में अपने अधिवक्ता अनुज पुंडीर के साथ आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने मामले को लेकर कई दावे किए। विनोद आर्य और उनके अधिवक्ता ने कहा कि इस प्रकरण में किसी वीआईपी की भूमिका नहीं थी।

प्रेसवार्ता के दौरान विनोद आर्य ने अंकिता भंडारी और उसके कथित प्रेमी के बीच हुई बातचीत को लेकर भी दावा किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में न्यायालय से उन्हें करीब 4085 पेज की चैट प्राप्त हुई थी। उनके अनुसार, मामले की सुनवाई चलने के कारण वह अब तक इस विषय पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं बोल सके।

विनोद आर्य ने दावा किया कि उक्त चैट चार्जशीट का हिस्सा थी, लेकिन उसकी पर्याप्त चर्चा या जांच नहीं हुई। उन्होंने कहा कि चैट से अंकिता और उसके कथित प्रेमी के बीच विवाह की इच्छा का पता चलता है। उनके अनुसार, दोनों के अलग-अलग जातियों से होने के कारण परिवार इस रिश्ते के पक्ष में नहीं था और इसी वजह से अंकिता के घर छोड़ने की बात सामने आती है।

वहीं, मामले में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर उठते रहे सवालों पर अधिवक्ता अनुज पुंडीर ने कहा कि इस प्रकरण में कोई वीआईपी शामिल नहीं था। उन्होंने मामले की जांच और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर अपनी ओर से सवाल उठाए।

अधिवक्ता ने दावा किया कि प्रकरण को लेकर सार्वजनिक स्तर पर लगातार हुई बयानबाजी का असर न्यायिक प्रक्रिया पर दबाव के रूप में पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग और मामले से जुड़े बयानों को लेकर भी कई सवाल हैं।

गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड के सबसे चर्चित मामलों में शामिल रहा है। इस मामले में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया चल चुकी है और प्रकरण को लेकर लगातार राजनीतिक तथा सामाजिक स्तर पर भी बहस होती रही है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • रिंकू राजगुरू की ‘जिजाई’ का दमदार ट्रेलर रिलीज़, महिला संघर्ष और स्वाभिमान की कहानी 20 नवंबर को सिनेमाघरों में
  • अंकिता हत्याकांड : पहली बार मीडिया के सामने आए पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य, बोले-मामले में कोई VIP नहीं
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेलघाट रोड में की स्थानीय दुकान से खरीदारी,वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा
  • पौड़ी गढ़वाल : शरदोत्सव फुटबॉल प्रतियोगिता में वार्ड-3 और वार्ड-9 की शानदार जीत
  • चक्रव्यूह के मंचन के कलाकारों को किया सम्मानित
  • उत्तराखण्ड की अद्वैता काला बनीं प्रसार भारती की प्रधान सलाहकार
  • उत्तराखंड पंचायतीराज का दूसरा नाम बनीं IAS निधि यादव, केंद्र में लगातार दूसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • रुड़की में सजी शायरी और अदब की महफिल, ऑल इंडिया मुशायरे में देर रात तक गूंजे वाह-वाह के स्वर
  • जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह के सख्त फैसले, खाद वितरण से रिकवरी तक बदलेगी व्यवस्था
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार के निर्देशन में मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला आधुनिक पार्किंग, 100 वाहनों की होगी क्षमता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.