posted on : नवम्बर 10, 2026 12:38 पूर्वाह्न
पौड़ी : सोशल मीडिया पर 8 नवंबर को श्रीनगर क्षेत्र में सब्जी की दुकान को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पौड़ी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर विवाद में शामिल दोनों पक्षों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर विवाद में शामिल दोनों पक्षों के व्यक्तियों मोहम्मद आसिफ एवं मोहम्मद नाजिम के विरुद्ध शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
पौड़ी पुलिस की अपील
पौड़ी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आपसी विवादों को बातचीत एवं आपसी सहमति से सुलझाएं तथा किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न कर शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित न करें।
जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पौड़ी पुलिस निरंतर तत्पर है।







