posted on : नवम्बर 10, 2026 12:51 पूर्वाह्न
कोटद्वार : श्री सिद्धबली बाबा का वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव वर्ष 2026 में 4, 5 और 6 दिसंबर को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। श्री सिद्धबली बाबा अनुष्ठान महोत्सव समिति की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव के प्रथम दिन शुक्रवार, 4 दिसंबर को प्रातः 5 बजे पिंडी महाभिषेक, 7 बजे मंदिर परिक्रमा एवं एकादश कुंडीय यज्ञ का आयोजन होगा। इसके बाद प्रातः 8 बजे सिद्धों का डोला यात्रा तथा शाम 4 बजे भव्य शोभायात्रा आयोजित की जाएगी।
शनिवार, 5 दिसंबर को प्रातः 5 बजे पिंडी महाभिषेक, 7 बजे एकादश कुंडीय यज्ञ तथा दोपहर 1 बजे गढ़वाली भजन संध्या का आयोजन होगा।
महोत्सव के अंतिम दिन रविवार, 6 दिसंबर को भी प्रातः 5 बजे पिंडी महाभिषेक एवं 7 बजे एकादश कुंडीय यज्ञ होगा। प्रातः 10 बजे गढ़वाली जागर, दोपहर 12 बजे दिन में भंडारा तथा दोपहर 1 बजे हिंदी भजन संध्या आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध गढ़वाली भजन गायक सौरभ मैठाणी एवं नितिन कुमार अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर करेंगे। वहीं 6 दिसंबर को मायापुरी पूजन एंड (5 दिसंबर 2026, उल्लेखित कलाकार दल) के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।







