शुक्रवार, अक्टूबर 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार में एसडीएम संदीप कुमार का मिठाई की दुकानों पर औचक निरीक्षण, तीन प्रतिष्ठानों से लिए मिठाइयों के नमूने, कांटे के नवीनीकरण में लापरवाही पर नोटिस

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 30, 2026 8:44 अपराह्न

कोटद्वार : त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और दुकानों में नियमों के अनुपालन की जांच के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में गुरुवार को कोटद्वार में मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुछ दुकानों में घटतौली, कांटे के समय पर नवीनीकरण न होने तथा श्रमिकों से निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य समय और वेतन दिए जाने से संबंधित शिकायतें सामने आईं।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में बदरीनाथ मार्ग स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार, रोडवेज बस स्टैंड के निकट टूरिस्ट स्वीट्स शॉप तथा तीलू रौतेली चौक के निकट हॉट एंड कोल्ड का निरीक्षण किया गया। बीकानेर मिष्ठान भंडार में घटतौली की शिकायत संज्ञान में आने पर उपजिलाधिकारी ने बाट-माप निरीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, हॉट एंड कोल्ड में कांटे का निर्धारित समय पर नवीनीकरण न कराए जाने के मामले में नोटिस जारी करने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। टूरिस्ट स्वीट्स शॉप सहित संबंधित दुकानों में श्रमिकों से पूछताछ के दौरान उनसे 12-12 घंटे कार्य कराए जाने और नियमानुसार वेतन न दिए जाने से संबंधित शिकायतें भी सामने आईं। इस पर श्रम विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

दल ने तीनों दुकानों से बर्फी, लड्डू सहित विभिन्न मिठाइयों के नमूने लेकर नियमानुसार कार्रवाई की। नमूनों की जांच के आधार पर खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। दल में अभिहित अधिकारी, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन पीसी जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा और बाट-माप निरीक्षक उमेश नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • साइबर ठगी से बचाव, नशे से दूरी और गलत स्पर्श पर चुप्पी तोड़ने का संदेश
  • 2017 में बदरीनाथ, 2026 में हाथी पर्वत, आठ साल बाद फिर चमोली में हेली हादसा
  • गंगा में गंदगी फैलाने वालों पर होगी सख्ती, कटेंगे चालान
  • बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास पहाड़ी पर क्रैश, पायलट समेत छह लोग थे सवार; खराब मौसम में रेस्क्यू अभियान जारी
  • जोशीमठ घाटी में लापता हुआ बदरीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर
  • मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में लापता हुआ हेलीकॉप्टर, चमोली में क्रैश होने की आशंका!
  • कोटद्वार : भाबर में पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
  • कोटद्वार में एसडीएम संदीप कुमार का मिठाई की दुकानों पर औचक निरीक्षण, तीन प्रतिष्ठानों से लिए मिठाइयों के नमूने, कांटे के नवीनीकरण में लापरवाही पर नोटिस
  • उत्तराखंड में 1818 पदों पर होगी भर्ती, UKSSSC को भेजा गया अधियाचन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.