शुक्रवार, नवम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 29, 2026 5:24 अपराह्न
  • डीएम डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में बैठक, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष फोकस
  • ऐतिहासिक स्मारकों एवं भवनों का सौन्दर्यीकरण कर कार्निवाल कार्यक्रमों से जोड़ने के निर्देश, पर्यटकों को मसूरी एवं राज्य के इतिहास, लोक परम्परा, संस्कृति से रूबरू कराने पर जोर
देहरादून । मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने तथा देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्निवाल की तैयारियों, विभिन्न व्यवस्थाओं एवं आयोजन से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 के आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि कार्निवाल के दौरान मसूरी में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, सौन्दर्यीकरण, सड़क व्यवस्था एवं पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल केवल मनोरंजन का आयोजन न होकर पर्यटन को बढ़ावा देने, स्थानीय संस्कृति एवं ऐतिहासिक विरासत को देश-विदेश तक पहुंचाने तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं आय के अवसर सृजित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस दृष्टिगत कार्निवाल की गतिविधियों को इस प्रकार नियोजित किया जाए कि पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ ही मसूरी की विशिष्ट पहचान एवं ऐतिहासिक महत्व का भी प्रचार-प्रसार हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मसूरी के ऐतिहासिक स्मारकों एवं भवनों का सौन्दर्यीकरण करते हुए ऐसे महत्वपूर्ण स्थलों को कार्निवाल की कार्यक्रम श्रृंखला से जोड़ा जाए। इन स्थानों पर आकर्षक एवं क्षेत्रीय इतिहास, परम्परा, लोककला, स्थानीय व्यंजन पर आधारित कार्यक्रम,  आयोजित किए जाएं, जिससे मसूरी आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को यहां की ऐतिहासिक,        सांस्कृतिक विरासत संबंधी जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि मसूरी की ऐतिहासिक पहचान को कार्निवाल की गतिविधियों के माध्यम से प्रदर्शित करने से पर्यटकों का अनुभव और अधिक समृद्ध होगा तथा शहर की विरासत को नई पहचान मिलेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को और अधिक आकर्षक एवं प्रभावी बनाने के लिए देश के अन्य पर्यटन क्षेत्रों में सफलतापूर्वक आयोजित कार्निवाल एवं पर्यटन महोत्सवों का अध्ययन किया जाए। वहां की बेहतर व्यवस्थाओं, नवाचारों एवं सफल गतिविधियों को मसूरी की स्थानीय परिस्थितियों एवं विशेषताओं के अनुरूप कार्निवाल में शामिल करने की संभावनाओं पर कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को आयोजन की प्रत्येक गतिविधि में गुणवत्ता, समन्वय एवं पर्यटकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल एक रोजगारपरक एवं पर्यटन संवर्धन से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इससे मसूरी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय होटल व्यवसायियों, व्यापारियों, परिवहन सेवा प्रदाताओं, स्थानीय कलाकारों एवं अन्य संबंधित लोगों के लिए रोजगार और आय अर्जन के अवसर बढ़ते हैं। पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि का सकारात्मक प्रभाव प्रदेश की आर्थिकी पर भी पड़ता है। इसलिए आयोजन को इस प्रकार तैयार किया जाए कि इसका लाभ स्थानीय लोगों एवं राज्य की अर्थव्यवस्था तक प्रभावी रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्निवाल के कार्यक्रम पर्यटकों के मनोरंजन, स्थानीय लोगों की सहभागिता, रोजगार एवं आय के अवसरों तथा मसूरी और उत्तराखण्ड के इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रचार-प्रसार को ध्यान में रखकर आयोजित किए जाएं। सभी विभाग निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को सफल, सुरक्षित, आकर्षक एवं पर्यटक हितैषी बनाया जा सके।
बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मसूरी मीरा सकलानी, संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल आनंद, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी, पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, उप नगर आयुक्त गौरव कुमार, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन संदीप साहनी, सचिव होटल एसोसिएशन अजय भार्गव, जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी जगदीश पंत, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रत्नाकर सिंह, नायब तहसीलदार उपेन्द्र सिंह राणा, लोक निर्माण विभाग से दीपक कुमार, पेयजल निगम से भीम निराला, आईटीबीपी से अजय प्रकाश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • भूमि बचाओ अभियान पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस से पूछे 20 सवाल
  • विदेश की धरती पर डॉ. पूजा गौड़ को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ‘चेंज मेकर अवॉर्ड-2026’ से नवाजी गईं
  • ​आपदा मुक्त पर्यटन की ओर कदम, श्रीदेव सुमन विवि में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
  • भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ पोखरी में सड़कों पर उतरे ग्रामीण
  • नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के बफर जोन में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • प्रवक्ता एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन रामलाल आर्य के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक
  • नंदा राजजात के प्रमुख पड़ाव वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग, 84 वाहनों की होगी क्षमता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, सिल्ली-अगस्त्यमुनि-विजयनगर में 5 नमूने भरे, एक्सपायरी जीरा-पापड़ मौके पर नष्ट
  • कोटद्वार : रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा
  • केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, संकरी घाटी बनी रेस्क्यू अभियान में चुनौती
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.