शुक्रवार, अक्टूबर 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली की तीनों सीटों पर कमल खिलाने की तैयारी में जुटी भाजपा

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 30, 2026 7:34 अपराह्न
  • प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज और महामंत्री दीप्ति रावत ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र
  • सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने पर जोर

गोपेश्वर (चमोली)। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने चमोली जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर जीत के लिए संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। बुधवार को कर्णप्रयाग में आयोजित संगठनात्मक बैठक में भाजपा उत्तराखंड की सह प्रभारी बांसुरी स्वराज और प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने बदरीनाथ, थराली और कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तीनों सीटों पर कमल खिलाने के लक्ष्य के साथ जुटने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों ने मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की गतिविधियों और चुनावी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगों से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर उन्हें पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि सरकारी योजनाओं से लाभान्वित प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच बनाई जाए, उन्हें योजनाओं की जानकारी दी जाए और उनकी समस्याओं को भी सुना जाए। पार्टी नेतृत्व ने संगठन की मजबूती के लिए बूथ और मंडल स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का संदेश दिया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल, जिला प्रभारी संपत सिंह रावत, जिला सह प्रभारी महाबीर पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, महामंत्री अरुण मैठाणी व विनोद कनवासी, दायित्वधारी रामचंद्र गौड़ व बलबीर घुनियाल, डीसीबी के अध्यक्ष गजेंद्र रावत, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, हिमानी वैष्णव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, जिला मीडिया संयोजक मोहन नेगी आदि मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • साइबर ठगी से बचाव, नशे से दूरी और गलत स्पर्श पर चुप्पी तोड़ने का संदेश
  • 2017 में बदरीनाथ, 2026 में हाथी पर्वत, आठ साल बाद फिर चमोली में हेली हादसा
  • गंगा में गंदगी फैलाने वालों पर होगी सख्ती, कटेंगे चालान
  • बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास पहाड़ी पर क्रैश, पायलट समेत छह लोग थे सवार; खराब मौसम में रेस्क्यू अभियान जारी
  • जोशीमठ घाटी में लापता हुआ बदरीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर
  • मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में लापता हुआ हेलीकॉप्टर, चमोली में क्रैश होने की आशंका!
  • कोटद्वार : भाबर में पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
  • कोटद्वार में एसडीएम संदीप कुमार का मिठाई की दुकानों पर औचक निरीक्षण, तीन प्रतिष्ठानों से लिए मिठाइयों के नमूने, कांटे के नवीनीकरण में लापरवाही पर नोटिस
  • उत्तराखंड में 1818 पदों पर होगी भर्ती, UKSSSC को भेजा गया अधियाचन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.