शुक्रवार, अक्टूबर 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : डेढ़ साल से लापता युवती UP से बरामद

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 30, 2026 4:44 अपराह्न
कोटद्वार : जनपद पौड़ी गढ़वाल में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और उनकी सकुशल बरामदगी के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के तहत कोटद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डेढ़ वर्ष से अधिक समय से लापता 24 वर्षीय युवती को सहारनपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से सकुशल बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई और काउंसलिंग के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
 
जनवरी 2025 में दर्ज हुई थी गुमशुदगी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 जनवरी 2025 को कोटद्वार निवासी एक महिला ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। महिला ने बताया कि उनकी 24 वर्षीय पुत्री 14 जनवरी 2025 को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी और वापस नहीं लौटी।
 
शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में गुमशुदगी क्रमांक 02/2025 दर्ज किया गया। पुलिस ने युवती की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए। डीसीआरबी और एएचटीयू पौड़ी गढ़वाल के माध्यम से जानकारी साझा करने, पंपलेट प्रसारित करने तथा विभिन्न स्थानों पर तलाश करने के बावजूद युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
 
इसके बाद पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 78/2025, धारा 140(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर युवती की तलाश दोबारा तेज की।
 
एसएसपी के निर्देश पर गठित की गई पुलिस टीम
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल सर्वेश पंवार ने लंबित गुमशुदगी के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए थे।
 
इन निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार अस्मिता ममगाईं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
 
पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। निरंतर प्रयासों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 24 अक्टूबर 2026 को युवती को सहारनपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।
 
सहारनपुर में युवक से शादी कर रह रही थी युवती
पुलिस के अनुसार, युवती का सहारनपुर निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग था। इसी कारण वह घर से बिना बताए चली गई थी। बाद में उसने युवक से शादी कर ली और उसके परिवार के साथ जीवनयापन कर रही थी।
 
पुलिस ने युवती की बरामदगी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई और काउंसलिंग पूरी की। इसके बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का देने के आरोप पर राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
  • उत्तराखंड का ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, किसानों से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य तक के लिए अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान
  • अल्मोड़ा का GB पंत संस्थान ICIMOD की गतिविधियों का करेगा समन्वय
  • पौड़ी में बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए 126 परीक्षा केंद्र निर्धारित
  • कोटद्वार पुलिस ने लुधियाना से गुमशुदा महिला और बच्चे को किया बरामद
  • कोटद्वार : शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 08 व्यक्तियों के चालान
  • अमित शाह पर टिप्पणी के 8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, सभी सुरक्षित
  • उत्तराखण्ड : अंगद बिष्ट ने MMA फाइट में फिलीपींस के फाइटर को दी मात
  • कोटद्वार के मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन, जीते 11 पदक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.