शुक्रवार, नवम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, सभी सुरक्षित

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 30, 2026 6:44 अपराह्न

सुलतानपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले में शामिल कुछ गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा उस समय हुआ, जब राहुल गांधी लखनऊ से सड़क मार्ग के जरिए सुलतानपुर स्थित सांसद-विधायक (MP/MLA) विशेष अदालत में पेशी के लिए जा रहे थे। राहत की बात यह रही कि राहुल गांधी जिस वाहन में सवार थे, वह दुर्घटना की चपेट में नहीं आया और वह पूरी तरह सुरक्षित रहे। हादसे में काफिले के पीछे चल रहे कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

89.5 किलोमीटर के माइलस्टोन के पास हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हलियापुर थाना क्षेत्र में 89.5 किलोमीटर के माइलस्टोन के समीप हुई। बताया जा रहा है कि काफिले के आगे चल रहे वाहनों की गति अचानक कम होने के बाद पीछे आ रहे वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। हालांकि, दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

राहुल गांधी सुरक्षित, काफिला आगे रवाना

हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल स्थिति का जायजा लिया और राहुल गांधी की सुरक्षा सुनिश्चित की। उनकी गाड़ी सुरक्षित रहने के बाद काफिला अपने गंतव्य सुलतानपुर की ओर रवाना हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में राहुल गांधी को कोई चोट नहीं आई। वहीं, काफिले में शामिल पीछे के वाहनों को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने या वाहनों को हुए नुकसान के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी की पुष्टि की जानी बाकी है।

मानहानि मामले में पेशी के लिए जा रहे थे राहुल गांधी

राहुल गांधी सुलतानपुर की MP/MLA विशेष अदालत में एक पुराने मानहानि मामले की सुनवाई के सिलसिले में पेश होने जा रहे थे। यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई कथित टिप्पणी से जुड़ा है। इसी मामले में अदालत की कार्यवाही के लिए उनके सुलतानपुर पहुंचने का कार्यक्रम था।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • भूमि बचाओ अभियान पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस से पूछे 20 सवाल
  • विदेश की धरती पर डॉ. पूजा गौड़ को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ‘चेंज मेकर अवॉर्ड-2026’ से नवाजी गईं
  • ​आपदा मुक्त पर्यटन की ओर कदम, श्रीदेव सुमन विवि में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
  • भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ पोखरी में सड़कों पर उतरे ग्रामीण
  • नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के बफर जोन में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • प्रवक्ता एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन रामलाल आर्य के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक
  • नंदा राजजात के प्रमुख पड़ाव वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग, 84 वाहनों की होगी क्षमता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, सिल्ली-अगस्त्यमुनि-विजयनगर में 5 नमूने भरे, एक्सपायरी जीरा-पापड़ मौके पर नष्ट
  • कोटद्वार : रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा
  • केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, संकरी घाटी बनी रेस्क्यू अभियान में चुनौती
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.