रविवार, अक्टूबर 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गौचर में लगेगा विशेष शिविर, प्रचार रथ रवाना

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 18, 2026 6:45 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। दिव्यांगजनों को जरूरत के मुताबिक कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर चमोली जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की ओर से 31 अक्टूबर से दो नवंबर तक गौचर में विशेष दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर की जानकारी दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए शनिवार को परियोजना अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी ने विकास भवन से प्रचार रथ रवाना किया।

गौचर में आयोजित होने वाले शिविर में जयपुर की भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम हाथ-पैर और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रचार रथ के जरिए लोगों को शिविर की तिथि, स्थान और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल के अनुसार, चमोली जिले में 3,676 दिव्यांग पेंशनधारक हैं। शिविर के लिए अब तक कृत्रिम हाथ-पैर की जरूरत वाले 150 से अधिक दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया जा चुका है। शिविर का लाभ अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों से भी समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर में शामिल होने और अधिक जानकारी के लिए दिव्यांगजन या उनके परिजन मोबाइल नंबर 918126945781 पर संपर्क कर सकते हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, ₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के नए निवेश की तैयारी
  • देहरादून में 5-दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला संपन्न, हस्तलिखित पुस्तकों ने मोहा मन
  • आईएएस बंशीधर तिवारी के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी, रहें सतर्क!
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण की पहल से कोटद्वार में 675 करोड़ से बनेगा राज्य का चौथा सबसे बड़ा बिजली उपकेंद्र
  • कपाट बंद होते ही शीतकालीन प्रवास पर निकले बाबा रुद्रनाथ
  • हटाई गई मतदाता प्रविष्टियों का घर-घर सत्यापन, पात्र मतदाताओं पर फोकस
  • पहाड़ की सड़कों पर रफ्तार नहीं, सावधानी जरूरी
  • चम्पावत की हर ग्रामसभा को 10 लाख, 96 करोड़ की 16 योजनाओं की सौगात
  • अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
  • बीटल्स पर बनने वाली चार फिल्मों की शूटिंग ऋषिकेश में, फरवरी 2027 में पहुंचेगी अंतरराष्ट्रीय टीम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.