शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम हिमांशु खुराना ने की जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यो की प्रगति समीक्षा

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 17, 2021 5:33 अपराह्न

चमोली : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यो की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि घरेलू जल संयोजन (एफएचटीसी) का कार्य शीघ्र पूरा करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन योजनाओं की डीपीआर स्वीकृति हो चुकी है उनका शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए शीघ्र कार्य प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें। जिन योजनाओं में विवाद के कारण कार्य शुरू नही हो पा रहा है वहां पर संबधित अधिशासी अभियंता स्वयं विजिट कर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के साथ मिलकर विवाद को सुलझाए। उन्होंने जल स्रोतों से वाटर टेस्टिंग के लिए सैंपल जल संस्थान को भेजने और एफएचटीसी के तहत संचालित कार्यो की मॉनिटरिंग करते हुए रेग्यूलर प्रगति रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत भवनों में एफएचटीसी कार्यो की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने जल निगम को कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। इस दौरान सभी डिविजनों के तहत संचालित कार्यो की गहन समीक्षा की गई।

जल जीवन मिशन के नोडल अधिकारी/जल निगम के अधीक्षण अभियंता महेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत में 50857 घरेलू जल संयोजन के सापेक्ष अभी तक 35473 घरेलू जल संयोजन किए जा चुके है और 373 गांवों में एफएचटीसी का कार्य शतप्रतिशत पूरा कर लिया गया है। अवशेष 15384 घरेलू संयोजन का कार्य प्रगति पर है। जिले में 546 जीपी में से 499 में पेयजल उपलब्ध कराया गया है, जबकि 97 जीपी में कार्य किया जाना है। वही 136 हेल्थ वेलनेस सेंटर में से 127 में एफएचटीसी का कार्य पूरा हो गया है। एफटीके किट वितरण के तहत 518 गांवों में से 476 गांवों में किट वितरण एवं प्रशिक्षण दिया गया है। जल जीवन मिशन के तहत अभी तक कुल 2257.08 लाख की धनराशि व्यय हुई है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी, एसई जल निगम महेन्द्र सिंह, डीपीआरओ राजेन्द्र सिंह गुज्यिाल सहित जल संस्थान व जल निगम के सभी डिविजनों से अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क और जिला पुस्तकालय का डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, कहा – गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, तय समय में पूरे हों कार्य
  • जल्द आम जनता के लिए खुलेगा बागनाथ संग्रहालय, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण
  • संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपातकाल को बताया काला अध्याय
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी – महाराज
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी, कोतवाली टनकपुर पुलिस व एसओजी ने 75 लाख की 253 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पूरे उत्साह से जारी है चार धाम और हेमकुंट साहिब की यात्रा, बारिश के बावजूद दैनिक दर्शन वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में नहीं आई कमी
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’
  • सुंदर लिखावट से बढ़ेगा आत्मविश्वास, समर कैंप में जुटे छात्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.