शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

‎सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने रानीचौरी में आयोजित किसान मेले में किया प्रतिभाग, विभिन्न विभागों के स्टॉलों का किया निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 16, 2026 1:01 पूर्वाह्न

टिहरी  : अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष-2026 के उपलक्ष्य में कृषि विभाग की ओर से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के वानिकी महाविद्यालय, रानीचौरी परिसर में किसान मेले का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र, रानीचौरी और विभिन्न रेखीय विभागों के सहयोग से आयोजित मेले में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आई महिला किसानों ने प्रतिभाग किया।

‎मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने कृषि एवं रेखीय विभागों को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र महिला किसानों तक उनका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाएं कृषि एवं इससे जुड़ी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण, योजनाओं की जानकारी और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी आजीविका को बेहतर बनाया जा सकता है।

‎कार्यक्रम की अध्यक्षता चंबा की ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण ने की। उन्होंने घरेलू जिम्मेदारियों के साथ कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान की सराहना की। विश्वविद्यालय के कुलपति ने भी महिला किसानों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में उन्नत कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही।

‎मेले में कृषि वैज्ञानिक डॉ. अरुणिमा पालीवाल ने गेहूं, मसूर एवं मटर सहित रबी की फसलों की वैज्ञानिक खेती और फसल प्रबंधन की जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. सचिन कुमार ने फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों की रोकथाम और प्राकृतिक खेती के बारे में बताया। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज दानू ने मृदा परीक्षण और नैनो उर्वरकों के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण के माध्यम से भूमि की उर्वरता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

‎मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके शर्मा ने पशुपालन विभाग की योजनाओं और पशुओं में होने वाले रोगों की रोकथाम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंहपका-खुरपका रोग से बचाव के लिए विभाग की ओर से निःशुल्क टीकाकरण किया जाता है। मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ तथा अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में बताया।

‎कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, चंबा डॉ. शशिकमल ने कृषि यंत्रीकरण, सिंचाई सुविधाओं और रबी फसलों के लिए अनुदान पर उपलब्ध बीज, खरपतवारनाशक एवं कीटनाशकों की जानकारी दी। विश्वविद्यालय के संयुक्त निदेशक प्रसार डॉ. अरूरांचलम ने विश्वविद्यालय में संचालित शोध कार्यों और प्रसार गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक डॉ. कीर्ति कुमारी ने किया।

‎इस अवसर पर अतिथियों ने विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के स्टॉलों का निरीक्षण किया। मेले में कृषि एवं रेखीय विभागों, इफको, स्टार्टअप कैप्सबर्ग तथा अन्य संस्थाओं ने स्टॉल लगाकर किसानों को विभागीय योजनाओं, कृषि तकनीकों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • अंकिता भंडारी हत्याकांड में उत्तराखंड पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एसआईटी की गहन जांच और प्रभावी पैरवी से दोषियों को आजीवन कठोर कारावास; प्रकरण में सीबीआई जांच भी जारी
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से संवरा धुंगसरी गांव के गोविंद जोशी का भविष्य, डेयरी से हर माह कमा रहे 60 हजार
  • नवंबर माह में प्रदेशभर में लगेंगे किसान ऋण मेले – डॉ. धन सिंह रावत
  • पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय जनभावनाओं में संतुलन बनाकर तैयार किये जाए ईको-सेंसेटिव जोन के प्रस्ताव – प्रमुख सचिव आरके सुधांशु
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड : एडीजी कानून-व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने दी जांच और न्यायिक कार्रवाई की विस्तृत जानकारी
  • ‎सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने रानीचौरी में आयोजित किसान मेले में किया प्रतिभाग, विभिन्न विभागों के स्टॉलों का किया निरीक्षण
  • राज्यपाल से सचिव दीपक कुमार ने की शिष्टाचार भेंट
  • एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने आईएएसओ सम्मेलन में जीते शीर्ष पुरस्कार
  • चमोली की कीवी पहली बार दिल्ली की मंडी में, 200 कुंतल की खेप रवाना
  • ​पौड़ी गढ़वाल : ताराकुंड को मिलेगी नई पहचान, जुड़ेगा तीर्थाटन सर्किट से
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.