posted on : दिसम्बर 17, 2021 4:35 अपराह्न
सतपुली । राजकीय महाविद्यालय सतपुली में चल रहे नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत नदी नहीं संस्कार है गंगा मेरा प्यार है थीम के तहत महाविद्यालय में अध्ययनरत समस्त छात्र छात्राओं सहित महाविद्यालय के प्रवक्ताओं ने भी स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली । वही शपथ कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों द्वारा प्रांगण की साफ़ सफाई की गई । प्राचार्य डॉ संजय कुमार ने इस अवसर पर छात्र छात्राओं को नमामि गंगे अंकित टी शर्ट और टोपी भी वितरित की ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक डॉ दीप्ती माहेश्वरी द्वारा की गई ।




