सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हंस फाउण्डेशन द्वारा पुलिस विभाग को प्रदान किये गये वाहनों का किया फ्लैग ऑफ

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 17, 2021 4:25 अपराह्न

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय परिसर से हंस फाउण्डेशन द्वारा पुलिस विभाग को प्रदान किये गये वाहनों को फ्लैग ऑफ किया। हंस फाउण्डेशन द्वारा ये वाहन उत्तराखण्ड पुलिस को हिल पैट्रोलिंग व इमरजेंसी रिस्पॉन्स हेतु दिये जा रहे हैं। हंस फाउण्डेशन द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस को 101 वाहन प्रदान किये जा रहे हैं। शुक्रवार को 21 वाहन प्रदान किये गये। इस अवसर पर हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले जी महाराज, माता मंगला जी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस के लिए दिये गये इस सहयोग के लिए हंस फाउण्डेशन के संस्थापक श्री भोले जी महाराज एवं माता मंगला जी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के तकनीक युग में स्मार्ट पुलिस का होना आवश्यक है। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा कोरोना काल में सराहनीय कार्य किया गया। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किये गये। राज्य में स्मार्ट पुलिस हो,  सीमित संसाधन होने के बावजूद भी इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हंस फाउण्डेशन द्वारा पुलिस व्यवस्थाओं में सुधार के लिए जो सहयोग दिया जा रहा है, यह जन सेवा करने में काफी कारगर साबित होगा। हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य को हर क्षेत्र में सहयोग दिया गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में राज्य को हर संभव मदद हंस फाउण्डेशन द्वारा दी गई है। कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही खाद्यान की उपलब्धता फाउण्डेशन द्वारा कराई गई। 

माता मंगला जी ने कहा कि आज का दिन उत्तराखण्ड के लिए हर्ष का दिन है। उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियां अलग हैं। हिल पैट्रोलिंग व इमरजेंसी रिस्पॉन्स हेतु उत्तराखण्ड पुलिस को जो वाहन मिले हैं, इससे जन सेवा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में आसानी होगी। उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की समस्याओं के समाधान के लिए हंस फाउण्डेशन द्वारा हर संभव सहयोग दिया जायेगा। आज पुलिस को 21 वाहन मिलने से राज्य के 21 क्षेत्रों के लिए सुरक्षा कवच मिल जायेगा।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने हिल पैट्रोलिंग व इमरजेंसी रिस्पॉन्स हेतु पुलिस को उपलब्ध कराये गये वाहनों के लिए हंस फाउण्डेशन के संस्थापक श्री भोले जी महाराज एवं माता मंगला जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन वाहनों के आने से पुलिस को हिल पैट्रोलिंग व इमरजेंसी रिस्पॉन्स के लिए काफी सुविधा होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्मार्ट पुलिस की जो परिकल्पना की है, इस दिशा में यह एक अच्छा प्रयास है। इससे उत्तराखण्ड पुलिस को जन सेवा के करने में और सुगमता होगी। इस अवसर पर पुलिस विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.