सोमवार, अक्टूबर 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खाद्य सुरक्षा विभाग की देर रात नन्हेड़ा अनेतपुर में बड़ी कार्रवाई, पामोलीन से पनीर बनाने का खेल बेनकाब, 2 क्विंटल एनालॉग पनीर किया नष्ट

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 5, 2026 2:24 पूर्वाह्न
  • पामोलीन से ‘पनीर’ बनाने का खेल बेनकाब, रुड़की में छापा; 2 क्विंटल एनालॉग पनीर नष्ट
  • नन्हेड़ा अनेतपुर में देर रात खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 20 किलो पामोलीन और 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद; यूनिट बंद

रुड़की। त्योहारी सीजन में पनीर की बढ़ती मांग के बीच रुड़की में खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रतिबंधित एनालॉग पनीर के निर्माण का मामला पकड़ा है। नन्हेड़ा अनेतपुर स्थित पनीर निर्माण इकाई में देर रात छापेमारी के दौरान पामोलीन ऑयल और स्किम्ड मिल्क पाउडर से पनीर तैयार किए जाने की बात सामने आई। टीम ने मौके पर करीब दो क्विंटल सेमी प्रोसेस्ड पनीर और 20 किलो पामोलीन ऑयल नष्ट कराया, जबकि 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर जब्त कर सीज कर दिया। निर्माण इकाई को अग्रिम आदेश तक बंद करा दिया गया है।

पामोलीन और मिल्क पाउडर से तैयार हो रहा था पनीर

खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ताजबर सिंह जग्गी के निर्देश पर 3 अक्टूबर की रात यह कार्रवाई की गई। उपायुक्त गढ़वाल मंडल आरएस रावत के नेतृत्व में सहायक आयुक्त हरिद्वार महिमानंद जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और पवन कुमार ने पुलिस बल के साथ नन्हेड़ा अनेतपुर स्थित इकाई पर छापा मारा।

जांच के दौरान टीम को निर्माण स्थल पर करीब 20 किलो पामोलीन ऑयल और 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर मिला। विभाग के अनुसार पनीर निर्माता आजाद पुत्र ईसाक ने पूछताछ में पामोलीन ऑयल और स्किम्ड मिल्क पाउडर से पनीर बनाने की बात स्वीकार की। तैयार उत्पाद को बाजार में 240 रुपये प्रति किलो की दर से बेचने की जानकारी भी सामने आई।

दो क्विंटल सेमी प्रोसेस्ड पनीर कराया नष्ट

छापेमारी के दौरान मौके पर करीब 2 क्विंटल सेमी प्रोसेस्ड पनीर मिला। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसे नष्ट कराया। इसके साथ ही 20 किलो पामोलीन ऑयल भी नष्ट कराया गया। वहीं 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर को सीज कर जब्त कर लिया गया।

विभाग की कार्रवाई के बाद निर्माण इकाई को अग्रिम आदेश तक बंद करा दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक प्रतिबंधित एनालॉग पनीर के निर्माण के मामले में निर्माता के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

तीन विधिक नमूने जांच के लिए भेजे

कार्रवाई के दौरान टीम ने खुले पनीर, खुले पामोलीन ऑयल और स्किम्ड मिल्क पाउडर के तीन विधिक नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा गया है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस बल के साथ देर रात हुई कार्रवाई

कार्रवाई के लिए एसपी देहात अभय प्रताप सिंह के सहयोग से पुलिस बल उपलब्ध कराया गया था। छापेमारी टीम में एडीपीओ सत्यपाल सिंह, कांस्टेबल सुधीर कुमार, योगेंद्र सिंह, परीक्षित, सोनू पुरी तथा महिला कांस्टेबल रोमा और निर्मला शामिल रहे।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री पर निगरानी बढ़ाने का संकेत मिला है। विभाग ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • वारंटियो के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विगत 2 दिवस में 12 वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी – धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चम्पावत को मिल रही विकास की नई पहचान, ₹237.74 करोड़ के आईएसबीटी सहित शारदा घाट, गोल्ज्यू कॉरिडोर और मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्यों को गति
  • विरासत की ताकत, विकास की रफ्तार से बदलेगा चम्पावत – मुख्यमंत्री धामी
  • खाद्य सुरक्षा विभाग की देर रात नन्हेड़ा अनेतपुर में बड़ी कार्रवाई, पामोलीन से पनीर बनाने का खेल बेनकाब, 2 क्विंटल एनालॉग पनीर किया नष्ट
  • जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव, खटीमा में बिखरे सांस्कृतिक विविधता के रंग
  • बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार; बनबसा में हुई पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
  • संजीव के “मांजी मसाले” ने पहाड़ में जमाई धाक, कई जिलों तक पहुंचा कारोबार
  • सड़कों की हकीकत परखने उतरे एसडीएम संदीप कुमार, कौड़िया-मोटाढाक और कोटद्वार-मवाकोट-कण्वाश्रम मार्ग का निरीक्षण, बारिश में उखड़े पैच और दरारों पर विभाग को दिए सख्त निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.