गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रामनगर में यूथ कांग्रेस नेता पर हमला, गंभीर हालत में काशीपुर रेफर

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 17, 2026 1:15 अपराह्न

रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर में यूथ कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गोपाल अधिकारी उर्फ गोपू पर गुरुवार तड़के अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए काशीपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला पंपापुरी निवासी गोपाल अधिकारी गुरुवार सुबह करीब चार बजे बाइपास पुल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर के पास चार लोगों ने उनकी कार को कथित तौर पर घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उन पर ईंट से हमला किया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। कार के अंदर आगे की सीट पर भी खून के निशान पाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान वहां से मॉर्निंग वॉक के लिए कुछ लोग गुजर रहे थे। लोगों को आता देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल गोपाल अधिकारी को रामनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें काशीपुर रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद मौके पर फायरिंग की बात भी सामने आई, हालांकि पुलिस ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है। रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि मौके से फायरिंग के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। घायल का उपचार चल रहा है।

पुलिस ने घटना की वास्तविक स्थिति और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जांच के बाद ही हमले के कारण और घटना में शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

घटना के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मामला : फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, पांचों दोषियों को आजीवन कारावास और 15.20 लाख का जुर्माना
  • उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी
  • लाइव म्यूजिक के साथ लॉन्च होगा ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक, हिमेश रेशमिया करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
  • रामनगर में यूथ कांग्रेस नेता पर हमला, गंभीर हालत में काशीपुर रेफर
  • पिरुल बना रोजगार का जरिया, हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन रहे बंदी
  • पौड़ी की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
  • ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% MDR, सरकार बोली- फैसला वापस लेने का सवाल ही नहीं
  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • उत्तराखण्ड में पहली बार फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • किसान आयोग उपाध्यक्ष ने 20 हजार लीटर क्षमता वाली दुग्धशाला का किया निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.