रविवार, नवम्बर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून द्वारा राजभाषा हिंदी कार्यशाला की आयोजित

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 16, 2026 4:54 अपराह्न
  • राजभाषा नीति संबंधी प्रावधान एवं प्रशासनिक कार्यों में हिंदी की भूमिका विषय पर आधारित रही राजभाषा हिंदी कार्यशाला
  • कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के बढ़ते प्रयोग को बढ़ावा देना, कर्मचारियों की प्रशासनिक दक्षता में सुधार लाना रहा
  • केंद्रीय संचार ब्यूरो एवं पीआईबी देहरादून के कर्मचारियों ने प्रशासनिक पत्राचार, नोटिंग, ड्राफ्टिंग और डिजिटल माध्यमों में हिंदी के प्रभावी उपयोग पर व्यावहारिक जानकारी ली
  • सभी कर्मचारियों के लिए हिंदी पखवाड़े के तहत टाइपिंग, टिप्पणी, निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित
देहरादून : बुधवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रादेशिक कार्यालय, केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून (उत्तराखंड) द्वारा राजभाषा हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला संस्था के कार्यालय परिसर—नं. 7, जी.बी.ओ. कंपाउंड, सर्वे ऑफ इंडिया, सर्वे चौक, देहरादून में आयोजित की गई।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के बढ़ते प्रयोग को बढ़ावा देना, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दैनिक प्रशासनिक दक्षता में सुधार लाना और भारत सरकार के राजभाषा नियमों एवं दिशानिर्देशों से सभी को अवगत कराना रहा।
राजभाषा हिंदी कार्यशाला में महिमानंद भट्ट, पूर्व प्रबंधक, राजभाषा ने राष्ट्रीय हिंदी दिवस के महत्व एवं राजभाषा नीति संबंधी प्रावधान एवं प्रशासनिक कार्यों में हिंदी की भूमिका विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि दो सत्रों में प्रशासनिक पत्राचार, नोटिंग, ड्राफ्टिंग और डिजिटल माध्यमों में हिंदी के प्रभावी उपयोग पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सीबीसी देहरादून एवं पीआईबी देहरादून के कर्मचारियों के लिए हिंदी पखवाड़े के तहत टाइपिंग, टिप्पणी, निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित होंगी।
श्री भट्ट ने कहा “प्रशासनिक पत्राचार और फाइल नोटिंग में राजभाषा का सरल रूप अपनाना अनिवार्य है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम बिना किसी झिझक के दैनिक सरकारी कामकाज में हिंदी को प्राथमिकता दें।”
पीआईबी देहरादून के मीडिया संचार अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि “डिजिटल युग में हिंदी का प्रयोग और भी सुलभ हो गया है। आधुनिक तकनीकों और डिजिटल साधनों की सहायता से हम अपने दैनिक शासकीय कार्यों में राजभाषा के प्रतिशत को तेजी से बढ़ा सकते हैं।” राजभाषा हिंदी कार्यशाला में केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून समेत पीआईबी देहरादून के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
 

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार के निर्देशन में मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला आधुनिक पार्किंग, 100 वाहनों की होगी क्षमता
  • उत्तराखंड की अद्वैता काला बनी प्रसार भारती की प्रधान सलाहकार
  • उत्तराखण्ड : कांग्रेस के नेता भी कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ
  • कोटद्वार : शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 4 गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई
  • बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, आज पर्वतीय इलाकों में बारिश के आसार
  • बदरीनाथ धाम में वेद ऋचाओं की गूंज थमी, अब होगा नारायण नाम का जप
  • स्टारशिप ने रचा नया इतिहास : अंतरिक्ष से लौटे यान को पहली बार हवा में किया गया ‘कैच’
  • इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक एवं MDDA उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके
  • थत्यूड़ में नौवें जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, सीएम धामी ने 52.55 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात
  • भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड के उत्पादों की धूम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.