मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनता मिलन में DM ने सुनीं 28 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 15, 2026 10:11 अपराह्न

पौड़ी : जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान को लेकर पौड़ी कलेक्ट्रेट सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का स्थलीय परीक्षण कर नियमानुसार एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता मिलन में कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण के साथ शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

ऋण, जल निकासी और मकान क्षति से जुड़े मामले पहुंचे

ग्राम कांडई निवासी विनोद कुमार ने सहकारी समिति रैदुल से ऋण स्वीकृत न होने की शिकायत रखी। जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित समिति की ऋण सीमा स्वीकृत हो चुकी है और आगामी दो दिनों में ऋण स्वीकृत कर दिया जाएगा।

अपर चोपड़ा निवासी गिरीश चंद्र ने नगर पालिका की नाली से अनुचित जल निकासी के कारण मकान को हो रही क्षति का मामला उठाया। जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को संयुक्त निरीक्षण के निर्देश दिए।

गुलदार और भालू से सुरक्षा के लिए लगेंगी सोलर लाइटें

धौलीधार क्षेत्र में गुलदार और भालू के हमले से बचाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी जनता मिलन में उठी। जिलाधिकारी ने क्षेत्र में तीन सोलर लाइटें जल्द स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग को नियमित गश्त, जनजागरूकता अभियान और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा।

ग्राम पल्ली मल्ली में आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की शिकायत पर जिलाधिकारी ने शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान के कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों की निस्तारण रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा।

सड़क और आपदा से जुड़े मामलों पर भी कार्रवाई

बमणगांव-केवर्स मोटर मार्ग क्षेत्र में मकान के समीप मलबा आने की शिकायत पर संयुक्त मजिस्ट्रेट को मौके का निरीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

विकासखंड कोट की ग्राम सभा घीड़ी में जिला पंचायत द्वारा निर्मित लिंक रोड की स्थिति को देखते हुए अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराने को कहा गया।

इसके अलावा ग्राम डुंगरी में सिंचाई जल, परसुंडाखाल में विद्युत कार्य से संबंधित मानदेय, पुण्डरासु में सड़क के डामरीकरण एवं चौड़ीकरण तथा चैड़ तल्ला में सुरक्षा दीवार के लिए गूल निर्माण से संबंधित शिकायतें भी सामने आईं।

आपदा प्रभावित परिवार को 11,500 रुपये की राहत

जनता मिलन में पूर्व में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की भी जानकारी दी गई। ग्राम ओडागाड़, विकासखंड पाबौ निवासी गिरीश चंद्र और लाजवन्ती देवी के मकान की आपदा से हुई क्षति की जांच में एक ही आवासीय भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त पाया गया।

नियमानुसार प्रपत्र पी-20 भरने के बाद भवन और उसमें रखी सामग्री की क्षति के लिए 11,500 रुपये की राहत सहायता स्वीकृत कर वितरित की गई।

वहीं ग्राम पंचायत कोट की प्रधान प्रियंका की सारा योजना के तहत जल संवर्धन कार्य में भुगतान संबंधी शिकायत पर मूल्यांकन के आधार पर 50 हजार रुपये के भुगतान पर सहमति बनी। शेष कार्य ग्राम प्रधान और ठेकेदार के समन्वय से पूरा किया जाएगा।

गैस, वाहन कर और भवन प्रतिकर मामलों में भी समाधान

राष्ट्रीय राजमार्ग-534 के चौड़ीकरण से संबंधित भवन प्रतिकर के मामले में तहसील स्तर से स्थलीय जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की गई और संबंधित पक्षों के आपसी समन्वय से समाधान कराया गया।

गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायत पर एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। वहीं वाहन कर के प्रकरण में वाहन स्वामी को वर्तमान कर स्थिति और प्रक्रिया की जानकारी दी गई। देय कर जमा होने के बाद नियमानुसार शेष प्रक्रिया पूरी कर वाहन का पंजीयन निरस्त किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, सीओ पुलिस तपेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक प्रकरण पर जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा, आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को धरातल पर उतारने पर जोर, सीमावर्ती जिलों में इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के निर्देश
  • ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क को लेकर तीन माह में कार्रवाई के निर्देश
  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ग्रामीणों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दीन दयाल मातृ-पितृ योजना का पहला दल गंगोत्री धाम के लिए रवाना
  • उत्तराखंड के मोरी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में अब तक एक की मौत, 8-9 लोग घायल 
  • मुंबई में ‘सिनेकाइंड पुरस्कार 2026’ के दूसरे संस्करण की घोषणा, 4 अक्टूबर को द लीला में होगा भव्य समारोह
  • एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित
  • ज्योर्तिमठ अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा, यूकेडी का धरना
  • समाज के सरोकारों को स्वर देता है केदारखंड ज्योति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.