सोमवार, सितम्बर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

HNBGU के तीनों परिसरों में छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित, श्रीनगर में जय हो, टिहरी में ABVP और पौड़ी में NSUI का दबदबा

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 13, 2026 2:16 अपराह्न

श्रीनगर/टिहरी/पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय (HNBGU) के तीनों परिसरों में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। चुनाव परिणामों में अलग-अलग परिसरों में छात्र संगठनों का दबदबा देखने को मिला। बिड़ला परिसर श्रीनगर में जय हो ग्रुप ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल, टिहरी में ABVP ने अध्यक्ष समेत सभी पदों पर कब्जा जमाया, जबकि BGR परिसर पौड़ी में NSUI ने अध्यक्ष समेत पूरे पैनल पर जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप किया।

बिड़ला परिसर श्रीनगर में जय हो ग्रुप की वापसी

बिड़ला परिसर श्रीनगर में अध्यक्ष पद पर जय हो ग्रुप के हिमांशु भंडारी ने जीत दर्ज की। उन्होंने ABVP के भुवन चमोली को हराकर अध्यक्ष पद अपने नाम किया। अध्यक्ष पद पर जय हो ग्रुप की जीत को परिसर की छात्र राजनीति में संगठन की वापसी के तौर पर देखा जा रहा है।

उपाध्यक्ष पद पर छात्रम ग्रुप के पुलकित अग्रवाल विजयी रहे। वहीं महासचिव पद पर मुकाबला काफी करीबी रहा, जिसमें NSUI के मयंक बहुगुणा ने आर्यन ग्रुप के पंकज को हराकर जीत हासिल की।

बादशाहीथौल में ABVP का क्लीन स्वीप

स्वामी रामतीर्थ परिसर, बादशाहीथौल (टिहरी) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष समेत सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। परिणामों के बाद परिसर में ABVP ने पूरे पैनल पर कब्जा जमा लिया।

पौड़ी में NSUI का पूरे पैनल पर कब्जा

BGR परिसर पौड़ी में NSUI ने अध्यक्ष सहित सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज करते हुए क्लीन स्वीप किया। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के आयुष थपलियाल विजयी रहे। सचिव पद पर ऋषभ कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर अमीषा नेगी ने जीत दर्ज की। इसके अलावा एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष, सह-सचिव और कार्यकारिणी के कई पदों पर भी निर्विरोध जीत हासिल की।

तीनों परिसरों में अलग-अलग संगठनों का दबदबा

HNBGU के छात्रसंघ चुनाव परिणामों ने तीनों परिसरों की छात्र राजनीति की अलग-अलग तस्वीर पेश की है। श्रीनगर में जय हो ग्रुप, बादशाहीथौल में ABVP और पौड़ी में NSUI ने अपना प्रभाव दिखाया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। परिसरों में समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया और नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को बधाई दी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें – डीएम
  • एसएसपी दून की रणनीति फिर अपराधियों पर पड़ी भारी
  • 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, विकसित भारत 2047 से जुड़ेंगे उत्तराखंड के नागरिक
  • धामी कैबिनेट के फैसले : पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सेवायोजन, खेल, युवा कल्याण, गृह, परिवहन, शिक्षा एवं वन विभाग के कुल 243 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी
  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए, भवन के डिजाइन एवं निर्माण योजना में फायर सेफ्टी प्लान, इमरजेंसी एग्जिट और लिफ्ट सिस्टम का विशेष ध्यान रखा जाए
  • कैबिनेट बैठक खत्म, 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर; एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा, कई सौ नए पदों को भी मिली मंजूरी
  • पाकिस्तान की फिर किरकिरी : महिला एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने नकवी से नहीं ली ट्रॉफी, फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराया 
  • ​कोटद्वार से संयुक्त राष्ट्र तक, कीर्ति शर्मा ने दुनिया के सामने रखा भारत का विजन
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आधारभूत ढांचा हुआ मजबूत, पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास, आवास विभाग की 63 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण
  • तीन दिन अस्पतालों के चक्कर, नहीं बची मां और जुड़वा बच्चों की जान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.