रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जंगली सूअरों ने उजाड़ी फसल, धूप की हर किरण समेट रही किसान की उम्मीद, पहाड़ में धान की कटाई-मंडाई का दौर, खेतों में दिनभर जुटे ग्रामीण; बची फसल को घर तक पहुंचाने की जद्दोजहद

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 13, 2026 2:03 अपराह्न
  • जंगली सूअरों ने उजाड़ी मेहनत, धूप निकलते ही खेतों में उतरे ग्रामीण

गोपेश्वर (चमोली)। पहाड़ों में बारिश के बीच पिछले कुछ दिनों से निकली धूप किसानों के लिए राहत बनकर आई है। गांवों में इन दिनों सुबह होते ही खेतों की ओर जाती ग्रामीणों की टोलियां नजर आ रही हैं। कहीं खेत में धान की कटाई हो रही है तो कहीं मंडाई का काम चल रहा है। महीनों की मेहनत से तैयार हुई फसल को समेटने में किसान दिनभर जुटे हैं।

वैसे इस बार धान की फसल किसानों के लिए पूरी खुशी लेकर नहीं आई। कई गांवों में जंगली सूअरों ने खेतों में खड़ी धान की फसल को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। रात के अंधेरे में झुंड के झुंड खेतों में पहुंचे और मेहनत से तैयार फसल को रौंद डाला। कई खेतों में धान की बालियां टूटकर जमीन पर बिखर गईं तो कहीं पूरी फसल ही चैपट हो गई।

किसानों के सामने अब जो बचा है, उसे सुरक्षित घर तक पहुंचाने की चुनौती है। बारिश के बीच खेतों में नमी और फसल के गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में जैसे ही दिन में धूप खिल रही है, किसान बिना वक्त गंवाए खेतों में पहुंच रहे हैं और धान की मंडाई में जुट जा रहे हैं।

गांवों में इन दिनों मंडाई की आवाजों के बीच किसानों की थकान भी साफ दिखाई देती है। कोई पैरों से धान की मंडाई कर रहा है तो कहीं ग्रामीण पारंपरिक तरीके से फसल निकालने में जुटे हैं। महिलाएं और बुजुर्ग भी परिवार के साथ खेतों में हाथ बंटा रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई बची हुई फसल को समेटने में लगा है।

एक किसान के लिए धान सिर्फ खेत में उगने वाला अनाज नहीं, बल्कि पूरे साल की उम्मीद होता है। बीज बोने से लेकर खेत तैयार करने, रोपाई, निराई-गुड़ाई और फिर फसल पकने तक परिवार की महीनों की मेहनत इसमें लगी रहती है। ऐसे में जब जंगली जानवर इस मेहनत को उजाड़ देते हैं तो किसान के पास नुकसान का दर्द सहने के अलावा कई बार कोई रास्ता नहीं बचता।

फिर भी पहाड़ का किसान हार नहीं मान रहा। खेत में जितना धान बचा है, वही अब उसकी उम्मीद है। इसी उम्मीद को समेटने के लिए वह धूप की हर किरण का इस्तेमाल कर रहा है। बारिश थमते ही खेतों में उतरना और फसल को सुरक्षित घर तक पहुंचाना उसकी प्राथमिकता बन गई है।

पहाड़ के गांवों में इन दिनों यही तस्वीर है, एक ओर जंगली सूअरों से उजड़ी फसल का दर्द, दूसरी ओर बची हुई बालियों को समेटकर सालभर के अनाज की उम्मीद। किसान की हथेलियों पर लगी मिट्टी और माथे पर छलकता पसीना बता रहा है कि फसल चाहे जितनी कम बची हो, मेहनत और उम्मीद अभी बाकी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत, पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • ‘डोंट बी शाय’ का ट्रेलर जारी, कॉलेज की मस्ती से प्यार और बदले तक की कहानी
  • देर शाम बेस अस्पताल पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, वायरल संक्रमण एवं अन्य मरीजों का जाना हाल
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • पूर्व ओएसडी से कैश-ज्वैलरी बरामदगी के बीच हरीश रावत का बड़ा बयान, कांग्रेस के दो पदों से हटने की पेशकश
  • उत्तराखंड : जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी
  • HNBGU के तीनों परिसरों में छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित, श्रीनगर में जय हो, टिहरी में ABVP और पौड़ी में NSUI का दबदबा
  • 80’s रेट्रो फोटो ट्रेंड के बहाने साइबर ठगी का खतरा, फर्जी ऐप और APK से रहें सावधान
  • पौड़ी में बागवानी ने पकड़ी रफ्तार, 06 साल में 30 हजार से अधिक किसानों तक पहुंची सरकारी योजनाओं की मदद
  • नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन, पौड़ी सूचना विभाग व पत्रकारों ने व्यक्त की संवेदना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.