रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बुग्यालों पर बढ़ता दबाव, संरक्षण का संकल्प

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 13, 2026 1:43 अपराह्न
  • भू-धंसाव और क्षमता से ज्यादा पशुचारण ने बढ़ाई चिंता

रुद्रप्रयाग। हिमालय की प्राकृतिक धरोहर बुग्याल अब बढ़ते मानवीय दबाव की मार झेल रहे हैं। कहीं भू-धंसाव चिंता बढ़ा रहा है तो कहीं बुग्यालों की धारण क्षमता से अधिक पशुचारण उनके अस्तित्व के लिए खतरा बन रहा है। प्लास्टिक कचरे और अनियंत्रित गतिविधियों से पैदा हो रहे संकट के बीच चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र गोपेश्वर का पांच दिवसीय ‘बुग्याल बचाओ जनजागरण एवं अध्ययन अभियान’ संपन्न हुआ। अभियान दल ने रुद्रप्रयाग के त्रियुगीनारायण से लेकर टिहरी जिले की भिलंगना घाटी तक एक दर्जन से अधिक बुग्यालों का अध्ययन कर संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

पत्रकार व्योमेश जुगरान के नेतृत्व में चले अभियान की शुरुआत फाटा गांव से हुई। फाटा और त्रियुगीनारायण में आयोजित गोष्ठियों में ग्रामीणों, पशुपालकों और बुग्यालों में रहने वाले चरवाहों के साथ बुग्यालों की स्थिति और संरक्षण की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता, वनविद, पत्रकारों के साथ केदारनाथ वन्यजीव वन प्रभाग और टिहरी वन प्रभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल रहे।

अभियान दल पंवालीकांठा बुग्याल से होते हुए घुत्तू पहुंचा, जहां गोष्ठी में जिला पंचायत सदस्य विजय लाल ने बुग्यालों में बढ़ते पशुचारण पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हिमालय की इन प्राकृतिक धरोहरों को बचाने के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि स्थानीय समुदाय और सभी संबंधित लोगों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी।

समापन गोष्ठी में व्योमेश जुगरान ने हिमालय के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हिमालय सनातन संस्कृति का आधार और जीवन का मूल स्रोत है। उन्होंने कहा कि पुराणों में हिमालय को भगवान शिव का आलय बताया गया है और वेदव्यास की कर्मभूमि भी हिमालय रहा है। ऐसे में बुग्यालों का संरक्षण केवल पर्यावरण का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को बचाने का भी सवाल है।

ओम प्रकाश भट्ट ने पंवाली बुग्याल की स्थिति को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर भू-धंसाव शुरू हो गया है, जबकि बुग्यालों में पशुओं की संख्या उनकी धारण क्षमता से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज बुग्यालों की संवेदनशीलता को सदियों पहले समझ चुके थे। इसी कारण उन्होंने बुग्यालों में समय से पहले प्रवेश, रहने के तौर-तरीकों और विभिन्न गतिविधियों को लेकर कई परंपरागत नियम बनाए थे।

चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र के विनय सेमवाल ने बताया कि केंद्र वर्ष 2014 से बुग्याल संरक्षण अभियान चला रहा है। इसके तहत स्वयंसेवी बुग्यालों में हो रहे बदलावों का अध्ययन करने के साथ वहां जमा कचरे को एकत्र कर निस्तारण स्थल तक पहुंचाते हैं।

मोहन पंत ने पर्यटकों से हिमालयी यात्राओं के दौरान प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने और अपने साथ कचरे के लिए अलग बैग रखने की अपील की। सामाजिक कार्यकर्ता सुशील भट्ट ने हिमालय क्षेत्र में स्थानीय प्रजातियों के पौधों के रोपण और बुग्यालों में काम करने वाले टूरिस्ट गाइडों को प्रशिक्षित किए जाने की जरूरत बताई।

गोष्ठी में विनय सेमवाल, सुशील भट्ट, टिहरी वन प्रभाग के वन दरोगा मंगल सिंह गुसाईं, संदीप राणा, शिव सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य रतनमणि भट्ट, नित्यानंद कोठियाल, अक्षित रावत, राजेंद्र सिंह चौहान, परमवीर सिंह रावत, प्रेम सिंह राणा, अरविंद और सुरजीत सिंह चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत, पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • ‘डोंट बी शाय’ का ट्रेलर जारी, कॉलेज की मस्ती से प्यार और बदले तक की कहानी
  • देर शाम बेस अस्पताल पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, वायरल संक्रमण एवं अन्य मरीजों का जाना हाल
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • पूर्व ओएसडी से कैश-ज्वैलरी बरामदगी के बीच हरीश रावत का बड़ा बयान, कांग्रेस के दो पदों से हटने की पेशकश
  • उत्तराखंड : जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी
  • HNBGU के तीनों परिसरों में छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित, श्रीनगर में जय हो, टिहरी में ABVP और पौड़ी में NSUI का दबदबा
  • 80’s रेट्रो फोटो ट्रेंड के बहाने साइबर ठगी का खतरा, फर्जी ऐप और APK से रहें सावधान
  • पौड़ी में बागवानी ने पकड़ी रफ्तार, 06 साल में 30 हजार से अधिक किसानों तक पहुंची सरकारी योजनाओं की मदद
  • नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन, पौड़ी सूचना विभाग व पत्रकारों ने व्यक्त की संवेदना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.