सोमवार, नवम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला योजना में 29 प्रतिशत प्रगति, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने धीमी रफ्तार वाले विभागों को लगाई फटकार

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 11, 2026 7:10 अपराह्न
  • जिला योजना डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को दिए प्रगति बढाने के निर्देश
  • समयबद्ध ढंग से पूर्ण हों विकास कार्य, टेंडर एवं अन्य प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने के निर्देश
देहरादून : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला योजना वर्ष 2026-27 की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत एवं संचालित विकास कार्यों की विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि जिला योजना वर्ष 2026-27 के लिए कुल रू. 9939.40 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है, जिसके सापेक्ष अब तक 29 प्रतिशत प्रगति प्राप्त की गई है। जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए कम प्रगति वाले विभागों को कार्यों में तेजी लाने तथा स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कहा कि जिला योजना के माध्यम से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान की जाती है। इसलिए स्वीकृत धनराशि का समयबद्ध एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जिन कार्यों में टेंडर, निविदा अथवा अन्य प्रक्रियाएं की जानी हैं, उन्हें अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा निर्धारित समय के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर कार्य प्रारंभ किए जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जल संस्थान सहित अन्य संबंधित विभागों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि निर्माण एवं विकास कार्यों से संबंधित टेंडर प्रक्रिया समय से पूर्ण करते हुए कार्यों को गति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि विभाग यह सुनिश्चित करें कि स्वीकृत योजनाओं का लाभ आमजन को समय पर प्राप्त हो तथा किसी भी स्तर पर प्रक्रियागत विलंब के कारण विकास कार्य प्रभावित न हों।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को जिला योजना की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि विभाग नियमित रूप से अपने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करें तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, स्वीकृत धनराशि, व्यय एवं कार्यों की वर्तमान स्थिति पर विभागवार चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशिकांत गिरि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा, अपर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पीएस भण्डारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

1 of 3
- +

1.

2.

3.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • रिंकू राजगुरू की ‘जिजाई’ का दमदार ट्रेलर रिलीज़, महिला संघर्ष और स्वाभिमान की कहानी 20 नवंबर को सिनेमाघरों में
  • अंकिता हत्याकांड : पहली बार मीडिया के सामने आए पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य, बोले-मामले में कोई VIP नहीं
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेलघाट रोड में की स्थानीय दुकान से खरीदारी,वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा
  • पौड़ी गढ़वाल : शरदोत्सव फुटबॉल प्रतियोगिता में वार्ड-3 और वार्ड-9 की शानदार जीत
  • चक्रव्यूह के मंचन के कलाकारों को किया सम्मानित
  • उत्तराखण्ड की अद्वैता काला बनीं प्रसार भारती की प्रधान सलाहकार
  • उत्तराखंड पंचायतीराज का दूसरा नाम बनीं IAS निधि यादव, केंद्र में लगातार दूसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • रुड़की में सजी शायरी और अदब की महफिल, ऑल इंडिया मुशायरे में देर रात तक गूंजे वाह-वाह के स्वर
  • जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह के सख्त फैसले, खाद वितरण से रिकवरी तक बदलेगी व्यवस्था
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार के निर्देशन में मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला आधुनिक पार्किंग, 100 वाहनों की होगी क्षमता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.