सोमवार, नवम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम धामी ने युवाओं से किया संवाद, उत्तराखंड के भविष्य पर हुई चर्चा

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 10, 2026 10:38 अपराह्न

हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से संवाद किया। कार्यक्रम में करियर, रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता, कौशल विकास, तकनीक, खेल और उत्तराखंड के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। युवाओं ने भी प्रदेश और देश के विकास से जुड़े सवाल रखे और सरकार की योजनाओं को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की युवा शक्ति को नई दिशा और अवसर मिल रहे हैं। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और खेलो इंडिया जैसी पहल युवाओं को अपनी प्रतिभा और कौशल के अनुरूप आगे बढ़ने का मंच दे रही हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल रोजगार पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार और नए अवसर पैदा करने वाला भी बन रहा है।

नितिन नवीन ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल तकनीक, स्टार्टअप और नवाचार जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए संभावनाएं बढ़ी हैं। उत्तराखंड के युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को प्रदेश के विकास से जोड़कर राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग, समय के सदुपयोग और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

34 हजार युवाओं को सरकारी सेवा में नियुक्ति का दावा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवा शक्ति देश और प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है। सरकार ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि पहाड़ की जवानी और पहाड़ का पानी उत्तराखंड के काम आए। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद भर्ती प्रक्रिया को तेज किया गया और अब तक करीब 34 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। युवाओं को केवल सरकारी नौकरी तक सीमित न रखते हुए स्वरोजगार, स्टार्टअप और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने पर भी सरकार का जोर है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, कौशल विकास, होम स्टे और मुख्यमंत्री उद्यमान खिलाड़ी योजना जैसी योजनाओं के जरिए युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं।

खेल और नई तकनीक पर भी जोर

धामी ने कहा कि उत्तराखंड में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की दिशा में काम आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का 100 से अधिक पदक जीतना राज्य की बढ़ती खेल प्रतिभा का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन, स्थानीय उत्पाद, विज्ञान, नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और नई तकनीकों के क्षेत्र में भी युवाओं के लिए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए इन्वेस्टर्स समिट के जरिए प्रयास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और सामर्थ्य ही विकसित उत्तराखंड के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • रिंकू राजगुरू की ‘जिजाई’ का दमदार ट्रेलर रिलीज़, महिला संघर्ष और स्वाभिमान की कहानी 20 नवंबर को सिनेमाघरों में
  • अंकिता हत्याकांड : पहली बार मीडिया के सामने आए पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य, बोले-मामले में कोई VIP नहीं
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेलघाट रोड में की स्थानीय दुकान से खरीदारी,वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा
  • पौड़ी गढ़वाल : शरदोत्सव फुटबॉल प्रतियोगिता में वार्ड-3 और वार्ड-9 की शानदार जीत
  • चक्रव्यूह के मंचन के कलाकारों को किया सम्मानित
  • उत्तराखण्ड की अद्वैता काला बनीं प्रसार भारती की प्रधान सलाहकार
  • उत्तराखंड पंचायतीराज का दूसरा नाम बनीं IAS निधि यादव, केंद्र में लगातार दूसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • रुड़की में सजी शायरी और अदब की महफिल, ऑल इंडिया मुशायरे में देर रात तक गूंजे वाह-वाह के स्वर
  • जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह के सख्त फैसले, खाद वितरण से रिकवरी तक बदलेगी व्यवस्था
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार के निर्देशन में मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला आधुनिक पार्किंग, 100 वाहनों की होगी क्षमता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.