गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में कोटद्वार महाविद्यालय में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 10, 2026 10:29 अपराह्न

कोटद्वार : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जिला उद्योग केंद्र, कोटद्वार द्वारा गुरुवार को डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में एक दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार, स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों से अवगत कराते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने और रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यशाला में जिला उद्योग केंद्र की प्रबंधक उपासना सिंह ने विद्यार्थियों को सरकारी क्षेत्र, निजी क्षेत्र एवं स्वरोजगार में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी रुचि, योग्यता और कौशल के अनुरूप करियर का चयन करें तथा रोजगार प्राप्त करने के साथ ही स्वयं का उद्यम स्थापित कर अन्य युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में आगे बढ़ें।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.एस. नेगी ने कार्यशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उपलब्ध रोजगार एवं करियर अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. गणेश चंद ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने तथा भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने का संदेश दिया।

भारतीय रिजर्व बैंक से दर्शन उनियाल ने विद्यार्थियों को बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक से सौरभ बोहरा ने बैंकिंग सुविधाओं, वित्तीय सहायता तथा उद्यमिता के लिए उपलब्ध बैंकिंग सेवाओं के बारे में जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, कोटद्वार देवेंद्र नाथ एवं आकांक्षा गुसाईं ने विद्यार्थियों को उद्यम स्थापित करने की प्रक्रिया, आवश्यक पंजीकरण, स्वरोजगार की संभावनाओं तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और वित्तीय सहायता के संबंध में जानकारी दी। साथ ही पर्यटन विभाग से संजय नेगी ने पर्यटन क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं के साथ ही स्थानीय स्तर पर पर्यटन आधारित गतिविधियों के माध्यम से आय अर्जित करने के अवसरों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता एवं कौशल के अनुरूप सरकारी सेवा, निजी क्षेत्र, स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का चयन करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने युवाओं से रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजक बनने की दिशा में भी सोच विकसित करने का आह्वान किया। कार्यशाला में महाविद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा “कॉलेज के टशनबाज” का जोश; फन, मस्ती और हुनरबाजी से सजी शाम में छात्र-छात्राओं ने जमकर लिया आनंद
  • पुलिया बहने से जैसाल गांव का संपर्क मार्ग ठप
  • आईटीआई प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ें – डीएम गौरव कुमार
  • पंत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • पुराने नक्शों से तय होगी वन भूमि, खंगाले दस्तावेज
  • आर्थिक तंगी भी नहीं रोक सकी किशन की संगीत साधना, सुनाई संघर्ष की कहानी
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम धामी ने युवाओं से किया संवाद, उत्तराखंड के भविष्य पर हुई चर्चा
  • बंड भूमियाल और मां नंदा का मिलन देख छलछलाई भक्तों की आंखें
  • मोरी पुलिस और एसओजी ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को देहरादून से किया गिरफ्तार 
  • अब चमोली में दौड़ेगी गैस पाइपलाइन, शहरों में बनेंगे सीएनजी स्टेशन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.